फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Fire broke out in plywood market in Amritsar

Amritsar: प्लाईवुड मार्किट में तड़के लगी आग, लकड़ियों के कारण तेज से फैली; सभी दुकानें जलीं

Thu, 20 Feb 2025 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 11:07 AM IST
सार

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद हमने आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि गुरदासपुर, बटाला और अमृतसर से फायर ब्रिगेड की 50 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।

विज्ञापन
Fire broke out in plywood market in Amritsar
अमृतसर में प्लाईवुड मार्केट में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के कोर्ट रोड रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह 4-5 बजे के बीच प्लाईवुड मार्केट में आग लग गई। आग तीन मंजिला दुकान में लगी और इसने दूसरी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लकड़ी का काम होने के कारण आग ने भयानक रूप ले लिया और पूरी मार्केट जल गई। 
विज्ञापन




मौके पर खड़े लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी और दमकल विभाग के अधिकारियों ने आग पर काबू पाया। विभाग के अधिकारी ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद हमने आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि गुरदासपुर, बटाला और अमृतसर से फायर ब्रिगेड की 50 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। दुकान मालिक ने बताया कि हमें सुबह पता चला कि हमारी मार्केट में आग लग गई है। हम मौके पर पहुंचे तो पता चला कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। हालांकि हमारा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग बुझने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितना नुकसान हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed