फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Fire broke out in a six-storey building in the posh area Ranjit Avenue

पॉश इलाका रंजीत एवेन्यू में छह मंजिला इमारत में लगी आग

Mon, 04 Apr 2022 09:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a six-storey building in the posh area Ranjit Avenue
अमृतसर। शहर के पॉश एरिया रंजीत एवेन्यू बी ब्लाक के एससीओ-11 में सोमवार दोपहर लगी भयंकर आग में 50 से अधिक लोग फंस गए। लेकिन दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि इस आग से लाखों का सामान जल गया। छह मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर इमिग्रेशन के दफ्तर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जो धीरे-धीरे बाकी मंजिल तक भी पहुंच गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर इस पर प्रशासन को एयरफोर्स की दमकल गाड़ियां मंगानी पड़ीं। एयरफोर्स के फायर कर्मियों ने दमकल विभाग के कर्मचारियों की मदद करते हुए करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया और आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब सवा दो बजे रंजीत एवेन्यू बी ब्लाक स्थित एससीओ-11 की पहली मंजिल पर स्थित इमिग्रेशन और आइलेट्स सेंटर से अचानक धुआं निकलने लगा और इसके कुछ देर बाद ही आग लग गई। धीरे-धीरे यह आग इमारत की अन्य मंजिलों तक भी पहुंच गई और इसमें 50 से ज्यादा लोग फंस गए। लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग और पुलिस को दी। वहीं आग में फंसे लोगों ने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। दमकल विभाग और रंजीत एवेन्यू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की बिजली सप्लाई बंद की। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद बहुमंजिला इमारत में लगी आग से फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया। दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर पानी की बौछार करते आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई। गनीमत यह रही कि कर्मचारियों ने सभी लोगों को सलामत निकाल लिया।
विज्ञापन

वहीं फैलती आग रोकने के लिए दमकल विभाग के कर्मियों ने एयरफोर्स स्टेशन और खन्ना पेपर मिल से भी पानी की गाड़ियां मंगवाईं। तीन बजे तक सभी स्टेशनों से दस गाड़ियां पहुंच गईं। लेकिन आग तब तक दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच चुकी थी। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए इमारत के सामने और पिछले हिस्से से पानी की बौछारें कीं। करीब सवा घंटे में इमारत की पहली मंजिल पर आग पर काबू पा लिया। मगर तेज हवाओं के कारण पानी ऊपरी मंजिल तक नहीं पहुंच पा रहा था। यह आग चौथी और पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। इस बीच एयरफोर्स के कुछ जवान सीढ़ियों के रास्ते इमारत की पहली और दूसरी मंजिल तक पहुंचे और आग बुझा रही टीम के सदस्यों को जानकारी दी। इसके बाद एयरफोर्स के जवान इमारत की बाकी मंजिलों पर भी पहुंच गए और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed