{"_id":"578671754f1c1b027d13ec8b","slug":"fire-batala-fire-fire-in-home-luggage-burn-in-home-fire-to-shot-circuit-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में शार्ट सर्किट से घर में आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला में शार्ट सर्किट से घर में आग, लाखों का सामान राख
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
डेरा बाबा नानक में घर में लगी आग।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा डेरा बाबा नानक के हांडे वाली गली में मंगलवार की रात को अचानक भयानक आग लग गई। आग से लाखों का सामान राख हो गया। हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ राख हो चुका था।
घर के मालिक विश्वामित्र कपूर ने बुधवार को बताया कि वह कपड़े की दुकान करते हैं। मंगलवार रात घर में सारा परिवार करीब 12 बजे सो गया। 1.30 बजे वे उठे तो घर के पिछले हिस्से में धुआं निकल रहा था। आग तेजी से फैल गई और आग साथ वाले कमरे तक पहुंच गई।
शोर मचाने पर सभी मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। इससे पहले कि आग पर काबू पाया जाता तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। विश्वामित्र का कहना है कि उसकी दुकान का काफी माल उसके घर में ही होता है वह भी जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
नहीं है तहसील हेड क्वार्टर में फायर बिग्रेड की गाड़ी
डेरा बाबा नानक तहसील हेड क्वार्टर है और यहां कोई भी फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं है, जिससे जल्दी से क्षेत्र में लगी आग पर काबू पाया जा सके। बटाला से डेरा बाबा नानक की दूरी 30 किलोमीटर और गुरदासपुर से 40 किलोमीटर है।
क्षेत्र में जब भी भयानक आग लगती है तो बटाला से फायर बिग्रेेड की गाड़ियां डेरा बाबा नानक पहुंचती हैं। जब तक वे पहुंचती हैं तब तक सब कुछ जल चुका होता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है डेरा बाबा नानक में जल्द से जल्द फायर बिग्रेड की गाड़ी मुहैया करवाई जाए।