फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Fire Bakery shop Amritsar goods worth lakhs destroyed

अमृतसर में बेकरी दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक

Thu, 11 Feb 2021 07:23 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Fire Bakery shop Amritsar goods worth lakhs destroyed
अमृतसर। कस्बा जंडियाला गुरु के दर्शनी बाजार स्थित डायमंड बेकरी में वीरवार को अचानक आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बेकरी के तहखाने से भड़की आग, देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया। इसके चलते बाजार में अफरातफरी फैल गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी हेडक्वार्टर अमनदीप कौर, डीएसपी सुखविदरपाल सिंह और एसएचओ हरचंद सिंह टीम के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। जंडियाला गुरु में फायर बिग्रेड की सुविधा न होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी अमृतसर से करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डीएसपी सुखविदरपाल सिंह ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed