फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Farmers blocked the Amritsar-Pathankot highway near Dinanagar

Amritsar News: किसानों ने दीनानगर के पास अमृतसर-पठानकोट हाईवे किया जाम वादे के अनुसार बाढ़ में तबाह फसलों का मुआवजा न मिलने से पर जताया विरोध

Mon, 31 Jul 2023 04:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 31 Jul 2023 04:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the Amritsar-Pathankot highway near Dinanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। लगातार बारिश और तीन बार रावी दरिया में पानी छोड़ने से हलका दीनानगर और काहनूवान के अधीन आते दरिया के पास खेतों में पानी भरने से कई एकड़ फसल खराब हो गई थी। हालांकि सरकार ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की बात कही थी, लेकिन उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला। जिसके विरोध में सोमवार को माझा संघर्ष कमेटी पंजाब और लोक इंसाफ यूनियन के नेतृत्व में किसान संगठनों ने दीनानगर के पास अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। रोड जाम होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

माझा किसान संघर्ष कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष बलविंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार हर मामले में किसानों का सहयोग नहीं कर रही। किसान अपने खून पसीने से फसलों को धरती की गोद से पैदा करता है, इसके बाद उन्हें आना हक पाने के लिए सड़कों पर भीषण गर्मी में बैठना पड़ रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि दिन बार रावी दरिया में छोड़े पानी व बरसात के कारण उनकी खड़ी फसलें खराब हो गई हैं। हालांकि सरकार ने मुआवजा देने की बात तो की थी, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि किसानों को उनका मुआवजा आज तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती, तब तक यह धरना इसी तरह ही जारी रहेगा। इस मौके पर बलदेव सिंह सिरसा, अमरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, दलीप सिंह, रजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, सोनू, सरपंच सुखदेव सिंह, मनोहर सिंह, सुखजिंदर सिंह, साबी, जसवंत सिंह, हरदेव सिंह चिट्टी, मेंबर रमेश सिंह, गुरमीत सिंह, सुनील आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed