फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Farmers appeal political parties boycott products business houses

किसानों की अपील, सभी राजनीतिक दल करें व्यापारिक घरानों के उत्पादों का बहिष्कार

Tue, 06 Oct 2020 05:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers appeal political parties boycott products business houses
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा कृषि कानूनों के विरुद्ध देवीदासपुर के रेल ट्रैक पर लगाया धरना मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार इन कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक किसान रेल ट्रैक पर धरना जारी रखेंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की कि वह बड़े व्यापारिक घरानों के उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए आगे आएं। किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि बड़े व्यापारिक घरानों के सभी मॉल और अन्य संस्थान प्रदेश में बंद करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पंधेर ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की जमीन अंबानी-अडाणी व्यापारिक समूहों को देने के लिए इस प्रकार के काले कानून थोप रही है। किसानों को यह हरगिज स्वीकार नहीं है। मोदी सरकार को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि पंजाब में किसान के पास बहुत कम जमीन है। वह इस जमीन से अपने परिवार का पेट बहुत मुश्किल से पालता है। किसान कर्ज में डूबा है, आत्महत्या कर रह है। यह काला कानून किसानों की आर्थिक हालत और खराब कर देगा। वहीं धरने पर बैठे किसानों ने रेलवे ट्रैक पर ही एक बड़ा मंच तैयार कर लिया है, जिस पर बैठ कर किसानों के समर्थन में आने वाले लोग किसानों को संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed