फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Fake bill created in the name of ECHS card, FIR on 16 doctors

ईसीएचएस कार्ड के नाम पर बनाए फर्जी बिल, 16 नामी डॉक्टरों पर एफआईआर

Sun, 04 Oct 2020 09:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Fake bill created in the name of ECHS card, FIR on 16  doctors
केंद्र सरकार की ओर से सेवानिवृत्त सैनिकों के इलाज के लिए लागू की गई एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूशन हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) कार्ड के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने कई बड़े अस्पतालों के 16 नामी डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में सामने आया है कि शहर के कई अस्पताल व नर्सिंग हाउस के डॉक्टर और रिटायर सैनिक मिलीभगत कर फर्जी मेडिकल बिल बनाकर सरकार को करोड़ों की चपत लगा रहे थे।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर एमडी उपाध्याय की शिकायत पर पुलिस ने शहर के प्रतिष्ठित 16 डॉक्टरों, सेना से रिटायर हुए दो सूबेदारों, एक नायक व उसकी पत्नी सहित चार अन्य पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जिन 16 डॉक्टरों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें से एक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर बीते विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की टिकट पर अमृतसर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुका है। इसके अलावा डॉ. गौतम वर्मा, डॉ. सुनील दत्त, डॉ. परवीन कुमार, डॉ. सुरिंदर गुप्ता, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. राकेश मदान, डॉ. सचिन गुप्ता, डॉ. मनीष चंदे, डॉ. लखबीर सिंह रंधावा, डॉ. अर्शदीप कौर, डॉ. सुशील मोहिंद्रू, डॉ. परमिंदर सिंह, डॉ. गौतम वर्मा, डॉ. हरमीत व डॉ. गुरमीत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने इस मामले में सेना से रिटायर सूबेदार कश्मीर सिंह, सतविंदर सिंह, नायक छिंदा सिंह, उसकी पत्नी प्रकाश कौर सहित चार नागरिकों अमरजीत सिंह, जगरूप सिंह, जतिंदर सिंह व बलजिंदर सिंह के खिलाफ धारा 406, 409, 420, 425, 463, 464, 467, 468, 471, 491, 120बी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह के निर्देश पर दर्ज एफआईआर के अनुसार अस्पतालों के ये डॉक्टर इलाज के नाम पर रिटायर सैनिकों के फर्जी मेडिकल बिल बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी कर रहे थे। ये डॉक्टर व स्केनिंग सेंटर पूर्व सैनिकों को जांच के बाद अपने-अपने अस्पतालों में दाखिल कर लेते थे। धोखाधड़ी के इस गिरोह ने इलाज के लिए ब्रिगेडियर एमडी उपाध्याय को भी नहीं बख्शा। ईसीएचएस के तहत इलाज करवाने के लिए डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर के निज्जर स्केनिंग सेंटर में आए ब्रिगेडियर एमडी उपाध्याय के कार्ड को रखकर उन्हें अस्पताल में दाखिल होने की सलाह दी। जब ब्रिगेडियर इन डॉक्टरों द्वारा संचालित किए जाने वाले एक अस्पताल में दाखिल हुए तो कई दिन तक उन्हें अस्पताल में रखा गया और ईसीएचएस का कार्ड के जरिये फर्जी बिल बनाकर राशि सरकार से हासिल कर ली। ईसीएचएस कार्ड के नाम पर हो रही लूट की जब ब्रिगेडियर ने अपने स्तर पर जांच की तो पाया कि इस लूट में कुछ रिटायर सैनिक भी शामिल हैं, जो अन्य पूर्व सैनिकों को इलाज के लिए लेकर आते हैं। ब्रिगेडियर ने इस मामले के सभी सबूत इकट्ठे कर 2 अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह के पास एक शिकायत दर्ज कार्रवाई। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान उन्हें वह सुविधा नहीं दी गई, जो एक कार्डधारक को मिलनी चाहिए। उन्हें जानबूझकर अस्पताल में कई दिन तक रखा गया, ताकि कई गुना बिल बनाया जा सके। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed