फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Electrical goods warehouse burnt by short circuit in Amritsar

शार्ट सर्किट से बिजली सामान का गोदाम जला

Sat, 13 Feb 2021 04:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
Electrical goods warehouse burnt by short circuit in Amritsar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। हुसैनपुरा चौक स्थित बस स्टैंड के समाने स्थित अरोड़ा इलेक्ट्रिक के गोदाम में शनिवार की तड़के करीब साढ़े चार बजे भीषण आग लगने से लाखों का बिजली का समान जल गया। आग की चपेट में आई गोदाम मालिक की गाड़ी भी जल गई। गोदाम के ऊपर स्थित होटल ठहरे यात्रियों को कर्मचारियों बाहर निकाल दिया।
आग शार्ट सर्किट से लगी थी। नगर निगम व अमृतसर सेवा समिति और हवाई अड्डे की दमकलों ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए एसजीपीसी व खन्ना पेपर मिल ने मदद की है। आग की लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानों से माल निकाल कर सुरक्षित जगह पहुंचाया। होटल की इमारत के अलावा साथ वाले भवन को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

गोदाम के मालिक गुरदियाल सिंह ने बताया सुबह उन्हें फोन आया कि गोदाम में आग लग गई है। वह गोदाम पहुंचे तो फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने के लिए मशक्कत कर रहे थे। आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। गोदाम के सामने बिजली बोर्ड का बड़ा ट्रांसफार्मर लगा है। लोड बढ़ने से शार्ट सर्किट हुआ है। उनका लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के फायर अधिकारी लवप्रीत सिंह ने बताया उन्हें सुबह पांच बजे आग लगने की जानकारी मिली थी। जिस भवन में आग लगी थी, उसके ग्राउंड फ्लोर में तीन बड़े गोदाम है। ऊपर होटल है। घटनास्थल एक किलोमीटर की दुरी पर निगम का फायर मुख्यालय है। सूचना मिलते ही मात्र पांच मिनट के बाद कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। आग आसपास के भवनों तक नहीं फैलने दी।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए भवन के साथ सटी एक अन्य इमारत की दीवार को तोड़ दिया गया है। भवन के सबसे ऊपरी मंजिल में रसोई थी। वहां रखे एक गैस सिलिंडर को आग लगी थी। सिलिंडर भी बाहर निकाल कर नुकसान को कम किया गया है। समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed