फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   eardly marder in Batala Punjab relatives beaten

पंजाब के बटाला में बर्बरता, रिश्तेदारों ने वृद्धा को पीट-पीट कर मार डाला

Wed, 10 Feb 2021 06:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
eardly marder in Batala Punjab relatives beaten
बटाला। गांव मीरपुर में रिश्तेदारों ने वृद्धा को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। थाना रंगड़ नंगल में महिला के देवर, देवरानी और उनके बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में परमजीत सिंह निवासी मीरपुर ने बताया कि वह बाहर गए थे। मंगलवार रात को वह घर पहुंचे तो उन्हें घर से किसी के चीखने की आवाज आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो उसके चाचा प्रीतम सिंह, चाची सर्बजीत कौर व उनका बेटा संदीप सिंह उनकी मां सुरिंदर कौर पर किरच और दातर से हमला कर कर रहे थे। उक्त लोग उनकी मां को बुरी तरह पीट रहे थे। यह देख उन्होंने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग उनके घर आए गए। इसपर तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। कमरे में जाकर देेखा तो उनकी मां सुरिंदर कौर (60) बुरी तरह जख्मी थी। उनके सिर और मुंह पर गहरे घाव थे। इस कारण सुरिंदर कौर की मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि 2014 में उक्त आरोपियों ने उनके मकान को आग लगा दी थी। उसी दिन से वह अपनी मां समेत ननिहाल गांव हरचोवाल में किराए पर रह रहे थे। करीब 5-6 दिनों से वह गांव मीरपुर आए हुए थे। इसी बात से उसके चाचा और उनका परिवार नाराज थे। वहीं थाना रंगड़ नंगल के एसएचओ इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि सर्बजीत कौर, उसके पति प्रीतम सिंह औैर बेटे संदीप सिंह निवासी मीरपुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया हैै। नामजद तीनों आरोपी फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed