{"_id":"6470c0378716fc36c7089cdd","slug":"e-rickshaw-gang-snatched-cash-and-mobiles-from-soldier-amritsar-news-c-59-1-asr1001-315-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: ई रिक्शा लूटपाट गैंग ने सैनिक से नकदी व दो मोबाइल छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: ई रिक्शा लूटपाट गैंग ने सैनिक से नकदी व दो मोबाइल छीने
Fri, 26 May 2023 07:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 26 May 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। महानगर में ई रिक्शा लूटपाट गैंग सरगर्म है। जो रात्रि को आने वाले मुसाफिरों को लूट लेते थे। इसी तरह लूट की वारदात को ई रिक्शा गैंग ने अंजाम दिया है। थाना गेट हकीमा पुलिस ने ऐसी ही घटना को लेकर मामला दर्ज किया है। बता दें कि इससे पहले आटो रिक्शा गैंग सरगर्म था।
जानकारी के अनुसार ई रिक्शा पर सवार लुटेरों ने सेना के एक जवान के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है। रोहित सिसोदिया निवासी 11 आर्म्ड रेजिमेंट खासा ने पुलिस को बताया है कि 24 मई की रात को रेलगाड़ी द्वारा अमृतसर स्टेशन पर पहुंचा। चाय पीने के बाद रात को 11 बजे रेलवे स्टेशन से बाहर निकल अपनी छावनी में जाने के लिए ई रिक्शा किया। ई रिक्शा चालक के साथ एक और लड़का भी बैठा हुआ था। थोड़ी दूर जाकर ई रिक्शा चालक ने एक और लड़के को बिठा लिया। जब वह रिगो ब्रिज के नजदीक सुनसान पर पहुंचे तो चालक ने ई-रिक्शा को रोक लिया। ई रिक्शा पर सवार तीनों आरोपियों ने उससे मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर तेजधार हथियार निकाल कर मारने की धमकी देने लगे। एक लड़के ने उनकी बाजू पकड़ ली और ई रिक्शा चालक ने लोहे की रॉड निकाल ली। उनके साथ मारपीट करते हुए उसके दो मोबाइल फोन, कागजात और 450 रुपये जो उसकी जेब में थे लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में थाना गेट हकीमा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
— पंकज शर्मा