फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Duplicate judge had also taken security from DCP Mukhwinder

Amritsar News: नकली जज डीसीपी मुखविंदर से भी ले चुका था सुरक्षा

Tue, 13 Dec 2022 10:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Duplicate judge had also taken security from DCP Mukhwinder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर के मजीठा रोड इलाके में खुद को दिल्ली की अदालत का जज बताने का आरोपी डीसीपी मुखविंदर से भी कुछ दिन पहले सुरक्षा ले चुका था। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अपने घर के पास सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए कई बार डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर समेत कई सीनियर पुलिस अधिकारियों को फोन कर चुका है और कई बार सुरक्षा ले चुका है। अभी कुछ दिन पहले ही एसीपी नार्थ ने संदेह होने पर इस नकली जज को काल की थी, जिसमें आरोपी अपना तबादला दिल्ली से अजनाला करवाए जाने की बात कर रहा है। वहीं पुलिस ने मंगलवार को काबू किए गए इस नकली जज को सीजेएम की अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पूछताछ में सामने आया कि मजीठा रोड के शास्त्री नगर का रहने वाला यह आरोपी मिशूधीर अकसर कमिश्नरेट में तैनात पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ मोबाइल पर बात करता रहता था। आरोपी अपने घर के पास पीसीआर की तैनाती करवाना चाहता था। आरोपी अकसर पुलिस अधिकारियों को अपनी तैनाती दिल्ली हाईकोर्ट में होने की बात कहकर उन पर दबाव बनाता, वहीं बहुत जल्द अमृतसर के सीमांत तहसील अजनाला में अपना तबादला करवाए जाने की बात भी कहता।
विज्ञापन

एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी मिशूधीर ने उन्हें फोन किया तो घर की सुरक्षा पर बात को रखते हुए जल्द अमृतसर में ट्रांसफर लेने की बात कही। पुलिस के पास यह रिकार्डेड काल मौजूद है। एसीपी ने जब उसे बताया कि हाईकोर्ट के जज का तबादला अमृतसर में नहीं हो सकता तो उसने हंसते हुए कहा कि काम तो असंभव सा लगता है, मगर वह कोशिश करेंगे कि तबादला घर के निकट अदालत में करवा लें। उन्होंने बताया कि इसके पास से एक मीडिया हाउस क्राइम 24 का एक पंफलेट मिला। जिसे वह संबंधित मीडिया हाउस को भेजकर इसकी वेरिफिकेशन करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ज्वेलर को लगा चुका है चपत
सोमवार को शाम नकली जज मिशूधीर की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। इसकी गिरफ्तारी के एक दिन के भीतर ही शहर का एक ज्वेलर पुलिस के सामने आ गया। इस ज्वेलर ने पुलिस को बताया कि आरोपी कुछ समय पहले उनके पास आया था और गहनों की खरीद को लेकर खुद को जज बताकर फायदा उठा चुका है। एसीपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि यह भी सामने आया है कि आरोपी पुलिस अधिकारियों को फोन करके तबादले भी करवाता रहा है। इन सभी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed