फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Due to love affair, the young man murdered

प्रेम संबंधों के कारण युवक को घर में बुलाकर की हत्या

Tue, 25 May 2021 10:34 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Due to love affair, the young man murdered
थाना खिलचियां के तहत गांव धुलका में सोमवार को रात प्रेम संबंधों के कारण एक युवक को घर में बुलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। खिलचियां के थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर ली गई है। सुखविंदर सिंह पुत्र सुच्चा सिंह वासी देहलांवाल ने पुलिस को बताया कि 24 मई को रात करीब 11 बजे उसे युवक गुरविंदर सिंह ने कई बार फोन करके बताया कि उसे धुलका की दलजीत कौर पत्नी लखविंदर सिंह ने प्रेम संबंधों के धोखे में घर में बुलाया है। जिसके बाद दलजीत की सास अमरजीत कौर और ससुर अजीत सिंह ने घर में बंद कर दिया है। इस दौरान आरोपियों ने दलजीत कौर की मां बलजीत कौर, भाई धरमिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह और अमृतपाल सिंह निवासी बागड़ियां को फोन करके बुला लिया। सुखविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरविंदर ने फोन पर ही बताया कि वे लोग उसे मार देंगे। इसके बाद उसकी चीखों की आवाज आनी शुरू हो गई, जो कुछ देर में ही शांत हो गई। जब वह अपने गांव देहलांवाल के सरपंच हरमेश सिंह को लेकर पहुंचा तो पाया कि गुरविंदर सिंह का शव पड़ा था। थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed