फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Drug addict kills parents with iron rod after being stopped from going to Jago

Amritsar News: जागो में जाने से रोकने पर नशेड़ी ने लोहे की रॉड से की माता-पिता की हत्या

Thu, 09 Nov 2023 06:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Thu, 09 Nov 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
Drug addict kills parents with iron rod after being stopped from going to Jago
मजीठा पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को किया गिरफ्तार, करीब एक साल पहले ही दुबई से लौटा था बेटा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। मजीठा थानाक्षेत्र के गांव पंधेर कलां में बुधवार को देर रात शराब के नशे में धुत बेटे ने शादी समारोह में होने वाले जागो कार्यक्रम में जाने से रोकने पर लोहे की रॉड से वार कर माता-पिता की हत्या कर दी। माता-पिता उसे नशा न करने के लिए समझाने का प्रयास कर रहे थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दंपती के शवों को निजी अस्पताल से कब्जे में लेकर बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर वीरवार शाम उसे काबू कर लिया। मजीठा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।




जानकारी के मुताबिक मजीठा के गांव पंधेर में गुरमीत सिंह अपनी पत्नी कुलविंदर कौर, बेटे प्रितपाल सिंह और उसके परिवार के साथ रहते थे। आरोपी प्रितपाल सिंह करीब एक साल पहले दुबई से लौटा था। बुधवार को रात उनके पड़ोस में शादी समारोह था, जहां से प्रितपाल शराब पीकर देर रात घर लौटा। इसके कुछ समय बाद वह शादी में जागो कार्यक्रम में जाने की जिद करने लगा। गुरमीत सिंह ने बेटे को नशे की हालत में देख समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अभी वह नशे में है, वहां जाकर वह और नशा करेगा, इसलिए घर पर रहे। इस दौरान शराबी हालत में प्रितपाल सिंह अपने होश खो बैठा। गुस्साए प्रितपाल सिंह ने पास पड़ी लोहे की रॉड से पिता के सिर पर वार करने शुरू कर दिए। इस दौरान आरोपी ने पास में ही बेड पर पड़ी अपनी माता के चेहरे पर भी कई वार किए। इस हमले से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद इन्हें मजीठा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां वीरवार अलसुबह दोनों की मौत हो गई। मजीठा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed