पाकिस्तान की नापाक साजिश: पंजाब की शांति भंग करने के लिए अब ड्रोन को बनाया नया हथियार
लगातार बढ़ती ड्रोन की घटनाओं ने बीएसएफ की चिंता बढ़ा दी है। यही वजह है कि सीमांत गांवों में गश्त बढ़ा दी गई है। पेट्रोलिंग पार्टियां हर घंटे में चक्कर लगाती हैं और गांव में दिखाई देने वाले संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ की जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों की खेप भारत में पहुंचाने के लिए उसने ड्रोन को चुना है। पिछले कुछ महीनों में बीएसएफ ने सीमा पर कई ड्रोन को मार गिराया तो कई को फायरिंग कर पाक वापस खदेड़ा है।
पाक सीमा से पंजाब के दर्जनों गांव लगते हैं। इनमें हवेलियां, महावा, राजाताल, धनोए कलां, पुल कंजरी आदि में तस्कर लगातार सक्रिय रहते हैं। पाकिस्तानी तस्कर खेतों में हथियार और हेरोइन गिराकर अपने संपर्कों के माध्यम से सीमा पार करा देते हैं। लगातार बढ़ती ड्रोन की घटनाओं ने बीएसएफ की चिंता बढ़ा दी है। यही वजह है कि सीमांत गांवों में गश्त बढ़ा दी गई है। पेट्रोलिंग पार्टियां हर घंटे में चक्कर लगाती हैं और गांव में दिखाई देने वाले संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ की जाती है और गांव के सरपंच द्वारा इनकी पहचान भी करवाई जाती है।
रोड़ांवाला: रात आठ बजे घरों में कैद हो जाते हैं लोग
इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) अटारी से मात्र 500 मीटर की दूर स्थित गांव रोड़ांवाला पाकिस्तानी सीमा से बेहद करीब है। यहां करीब 200 परिवार रहते हैं और गांव की जनसंख्या 1200 के पास है। ज्यादातर किसानों के खेत फेंसिंग के पार हैं, जो रोजाना सुबह दस बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बीएसएफ की निगरानी में खेती करते हैं। गांव के मुखविंदर सिंह कहते हैं कि रात आठ बजे के बाद सभी गांव वाले अपने दरवाजे बंद कर लेते हैं। इसके बाद कोई बाहर नहीं निकलता।
धनोए कलां: रात में सुनाई देती हैं ड्रोन की आवाजें
पाकिस्तान सीमा से करीब 800 मीटर दूर गांव धनोए कलां की पंचायत के सदस्य सुखदेव सिंह कहते हैं कि अक्सर उन्हें ड्रोन की आवाजें सुनाई देती हैं। सुबह उठने के बाद पता चलता है कि पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया गया या खदेड़ दिया गया। एक सप्ताह पहले बीएसएफ ने ड्रोन को मार गिराया था। रात 8 बजे लोग खुद को घरों में बंद कर लेते हैं क्योंकि तब बीएसएफ की गश्त बढ़ जाती है।
जनवरी से अब तक ड्रोन, हेरोइन और पकड़े गए हथियारों का ब्योरा
19 जनवरी: बीएसएफ ने अमृतसर सेक्टर में ड्रोन पर फायरिंग कर लौटाया। सर्च अभियान में 7 किलो हेरोइन बरामद की।
20 जनवरी: सराय अमानत खान के थानाक्षेत्र के गांव हवेलियां के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया।
9 फरवरी: बीएसएफ ने रामदास थानाक्षेत्र में बॉर्डर ऑब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) पंज गराइयां के पास ड्रोन पर फायरिंग कर उसे लौटाया। दो आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव
डिवाइस), 6 डेटोनेटर, 2.5 किलो से ज्यादा लोहे के बॉल्स (गेंद), 4 शैल, 1 चीन निर्मित पिस्तौल, 2 मैग्जीन, 22 कारतूस और 1 लाख रुपये बरामद किए।
7 अप्रैल: बीएसएफ ने अमृतसर सेक्टर में एक ड्रोन को मार गिराने के बाद 4 किलो हेरोइन बरामद की।
8 अप्रैल: बीएसएफ ने गांव हवेलियां के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। गांव भैणियां के पास भारतीय क्षेत्र में घुसे ड्रोन को फायरिंग कर पाकिस्तान खदेड़ा।
21 अप्रैल: बीएसएफ ने खेतों में एक पीपल के पेड़ के पास 2 किलो हेरोइन, 1 पिस्तौल, 37 कारतूस बरामद किए।
21 अप्रैल: अमृतसर देहात पुलिस ने ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से हेरोइन और हथियार की तस्करी करनेे वाले छेहरटा के जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया। उससे 2 ड्रोन,
1 पिस्तौल, 8 कारतूस, 2 मोबाइल फोन बरामद किए।
2 मई: बीएसएफ ने अमृतसर सेक्टर में फेंसिंग पार एक किसान दिलबाग सिंह को 1 किलो हेरोइन के साथ दबोचा। यह किसान अपनी जुराबों में हेरोइन के दो पैकेट डालकर
निकालने के प्रयास में था।
23 मई: बीएसएफ ने फेंसिंग के पास सर्च अभियान में 3 किलो 970 ग्राम हेरोइन बरामद की।