{"_id":"57111cb94f1c1b330d4a6bca","slug":"driving-licence-half-hour-test-facility-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट पास करने पर आधे घंटे में डीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेस्ट पास करने पर आधे घंटे में डीएल
ब्यूरो,अमर उजाला/बटाला
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
बटाला में डीसी ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का जायजा लेते हुए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबा सरकार की तरफ से बटाला और गुरदासपुर में दो स्टैंडर्ड आटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट सेंटर बनाऐ जा रहे हैं। इन निर्माणाधीन सेंटरों का लोकार्पण 21 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल करेंगे।
इसके चलते शुक्रवार को डीसी प्रदीप सबरवाल ने दोनों सेंटरों का दौरा कर निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को समय से सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए।
दोनों सेंटरों का निरीक्षण करने के बाद डीसी ने पत्रकारों को बताया इनके निर्माण में 2.40 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। डीसी ने बताया 21 अप्रैल को उप मुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल गुरदासपुर के आटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि बटाला का सेंटर तकरीबन मुकम्मल है और भेंट पत्तन वाले सेंटर का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा आम लोगों को ड्राइविंग का प्रशिक्षण और यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए यह सेंटर बहुत लाभदायक साबित होंगे। उन्होंने बताया कि टेस्ट पास के आधा घंटा बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर दे दिया जाएगा। सेंटरों में चार और दुपहिया वाहनों के ड्राइविंग ट्रैक बनाए जा रहे हैं। ट्रैकों पर यातायात नियमों के अनुसार लाइटों और चिह्न लगाए जाएंगे। ट्रैकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और लायसेंस बनाने की सारी प्रक्रिया का कंप्यूटरीकृत होगी।