फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   driving licence, half hour, test, facility, batala

टेस्ट पास करने पर आधे घंटे में डीएल

Fri, 15 Apr 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बटाला
ब्यूरो,अमर उजाला/बटाला Updated Fri, 15 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
driving licence, half hour, test, facility, batala
बटाला में डीसी ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का जायजा लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सूबा सरकार की तरफ से बटाला और गुरदासपुर में दो स्टैंडर्ड आटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट सेंटर बनाऐ जा रहे हैं। इन निर्माणाधीन सेंटरों का लोकार्पण 21 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल करेंगे।
विज्ञापन


इसके चलते शुक्रवार को डीसी प्रदीप सबरवाल ने दोनों सेंटरों का दौरा कर निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को समय से सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


दोनों सेंटरों का निरीक्षण करने के बाद डीसी ने पत्रकारों को बताया इनके निर्माण में 2.40 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। डीसी ने बताया 21 अप्रैल को उप मुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल गुरदासपुर के आटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट सेंटर का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि बटाला का सेंटर तकरीबन मुकम्मल है और भेंट पत्तन वाले सेंटर का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा आम लोगों को ड्राइविंग का प्रशिक्षण और यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए यह सेंटर बहुत लाभदायक साबित होंगे। उन्होंने बताया कि टेस्ट पास के आधा घंटा बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर दे दिया जाएगा। सेंटरों में चार और दुपहिया वाहनों के ड्राइविंग ट्रैक बनाए जा रहे हैं। ट्रैकों पर यातायात नियमों के अनुसार लाइटों और चिह्न लगाए जाएंगे। ट्रैकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और लायसेंस बनाने की सारी प्रक्रिया का कंप्यूटरीकृत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed