फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   dranage block, pathankot dranage block, protest pathankot, protest against MLA, amritsar

पठानकोट में नालियां ब्लॉक, पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 29 Mar 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 29 Mar 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
dranage block, pathankot dranage block, protest pathankot, protest against MLA, amritsar
पठानकोट में समस्या बताते वार्ड नंबर 16 के लोग। - फोटो : amarujala
शहर के वार्ड नंबर 16 में डंपर उपलब्ध न होने से नालियां चोक है। नालियों की गंदगी गलियों और सड़कों पर बह रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने पार्षद अश्वनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी की जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष शुरू किया जाएगा।  
विज्ञापन


स्थानीय निवासी गोल्डी, अनिल कुमार, सोनू चावला, डॉ विशाल, आर कुमार, पिच्ची, चरण दास ने बताया कि वार्ड में कूड़ा फेंकने के लिए डंपर उपलब्ध नहीं है। इसके चलते लोग खुले में ही कूड़ा फेंक रहे हैं। कूड़ा उठाने वाली ट्राली भी हफ्ते में एक बार आती है। इससे पूरे हफ्ते कूड़ा मोहल्ले में पड़ा रहता है। कूड़े के चलते नालियां ब्लाक पड़ी है।
विज्ञापन


गंदगी के चलते मच्छर और मक्खियां पैदा हो रही हैं। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। लोगों ने बताया कई बार वह पार्षद अश्वनी कुमार को समस्या बता चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि पार्षद डंपर उपलब्ध नहीं करवा सक ते तो कम से कम छोटे डस्टबिन लगवा दें, ताकि लोग कूड़ा खुले में न फेंकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद अश्विनी कुमार का कहना है कि समस्या से मेयर को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही डंपर या छोटे कूड़ेदान वार्ड में लगवा दिए जायेंगे। उन्होंने लोगों से खुले में कूड़ा न फेंकने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed