फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   double suicide, crime, in relation, batala

मौसी-भांजे ने निगली जहरीली चीज, मौत

Fri, 15 Jul 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बटाला
ब्यूरो,अमर उजाला/बटाला Updated Fri, 15 Jul 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
double suicide, crime, in relation, batala
आत्महत्या - फोटो : Getty
शुक्रवार की शाम को संदिग्ध हालत में मौसी और भांजे की मौत हो गई। दोनों की मौत का कारण कोई जहरीली चीज निगलना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई कर रही थी। 

मृतक महिला की उम्र करीब 36 वर्ष की थी औैर भांजा महज 20 वर्ष का था। मृतक युवक के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि उन्हें शुक्रवार को दोपहर बाद पता चला कि धर्म सिंह और उसकी मौसी इंद्रजीत कौर वासी बटाला मनोहरपुरा बस स्टैंड के पास बेहोशी की हालत में पड़े हैं। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा है। इस पर दोनों को 108  एंबुलेंस से सिविल अस्पताल बटाला ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


इंद्रजीत कौर का पति विदेश में है और उसके  तीन बच्चे हैं। थाना सिविल लाइन के एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने  धारा 174 के तहत कार्रवाई करके दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों ने एक साथ क्यों जहरीली चीज खाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed