फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Double Murder: Victim's family performed together with Dr. Ram Chawla

डबल मर्डर : पीड़ित परिवार ने डा. राम चावला के साथ मिलकर किया प्रदर्शन

Mon, 21 Feb 2022 08:40 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 08:40 PM IST
विज्ञापन
Double Murder: Victim's family performed together with Dr. Ram Chawla
अमृतसर। मतदान वाले दिन रविवार की तड़के राम बाग पुलिस थाने के 300 मीटर की दूरी पर चित्रा टाकीज के पास हुए दोहरे हत्याकांड मामले के पीड़ित परिवार ने केंद्रीय विधानसभा हलके से भाजपा उम्मीदवार डा. राम चावला के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक जगदीश के शव को हाथी गेट चौक में सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

गौर हो कि मतदान से पहले ही पुलिस और अन्य सुरक्षा बल शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात थे और आने-जाने वाले हर वाहन की जांच कर रहे थे। इस दौरान पुलिस थाने की सीमा के पास ही दो युवकों का कत्ल हो जाना पुलिस पर ही सवालिया निशान छोड़ गया है। पुलिस इस दोहरे हत्याकांड को लूट के इरादे से किए गए कत्ल का नाम देकर अपनी जिम्मेदारी से बचने के प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

मृतक जगदीश के परिजनों का कहना है कि घटना के वक्त उनके बच्चे जगदीश और रिषभ के साथ तीसरे साथी ने उनका कत्ल करवाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि पुलिस मामले की सही ढंग से जांच नहीं कर रही। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि लूट के इरादे से किए दो युवकों के कत्ल के बीच मरने वालों का तीसरा साथी कैसे बच गया। पुलिस की कार्रवाई से नाखुश पीड़ित परिवार ने कहा कि अगर घटना में बच गए तीसरे युवक से पूछताछ की जाए, तो मामले में सच्चाई सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. राम चावला ने इस अवसर पर बताया कि चुनावों के दौरान अमृतसर में पूरी तरह से कानून व्यवस्था चरमराई रही। सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की शह पर ही गुंडातत्व बेखौफ होकर इस तरह की वारदात को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि घटना में बचे तीसरे युवक से सही तरीके से जांच कर आरोपियों तक पहुंचा जाए। अगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो भाजपा पीड़ित परिवार के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेगी। जरूरत पड़ी तो पुलिस का भी घेराव करेंगे।

वहीं दूसरी तरफ रामबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिए हैं। घटनास्थल के आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर उसे खंगाल कर हत्या आरोपियों की पहचान कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed