{"_id":"5741d5714f1c1b1d166909ab","slug":"dispute-between-mla-counsellor-dispute-in-pathankot-protest-in-pathankot-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में विधायक-पार्षद में कहासुनी, समर्थकों की बीच नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में विधायक-पार्षद में कहासुनी, समर्थकों की बीच नारेबाजी
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sun, 22 May 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में विरोध के दौरान विधायक और पार्षद के बीच के होती कहासुनी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर 36 में एक गली के निर्माण कार्य का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक अश्वनी शर्मा को आप पार्षद रोहित स्याल व मोहल्लावासियों का विरोध सहना पड़ा। इस दौरान विधायक और पार्षद रोहित स्याल के बीच जमकर कहासुनी हुई।
इस दौरान मोहल्लावासियों विधायक के खिलाफ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के समर्थन में नारेबाजी की। करीब आधा घंटा तक दोनों पक्षों में तकरार होती रही। बाद में मामला शांत होने पर विधायक ने निर्माण कार्य शुरू कराया।
मेयर अनिल वासुदेवा ने कहा कि वार्ड नंबर 36 की इस गली का निर्माण 15 लाख की लागत से कराया जाएगा। आप पार्षद रोहित स्याल ने भाजपा के खिलाफ भड़ास निकालते हुए कहा कि विधायक व मेयर द्वारा चुनाव नजदीक आते देख सड़कों, गलियों से लोगों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं हालात यह हैं कि लोगों को साफ पेयजल तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने विधायक, मेयर पर पक्षपात का भी आरोप लगाते हुए कहा कि वार्डों में सड़कों, गलियों के उद्घाटनों के दौरान सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों को बुलाया जाता है। आप व आजाद पार्षदों को उद्घाटनों में आमंत्रित नहीं किया जाता।
वहीं पार्षद के आरोपों को नकारते हुए विधायक ने कहा कि सभी शहरवासियों को एक समान सुविधाएं देने के लिए भाजपा वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि तेजी से कराए जा रहे विकास कार्य अन्य पार्टियों के नेता पचा नहीं पा रहे हैं और बौखला कर भाजपा का निराधार विरोध कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वार्ड नंबर 25 में भी उद्घाटन करने गए विधायक को कांग्रेस पार्षद विभूति शर्मा का विरोध झेलना पड़ा था।