फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Dharamveer's body was brought from Dubai, he had died of a heart attack

Amritsar News: दुबई से लाया गया धर्मवीर का शव, हार्ट अटैक से हुई थी मौत

Thu, 24 Jul 2025 08:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
Dharamveer's body was brought from Dubai, he had died of a heart attack
फोटो
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वीरवार को दुबई में होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर के निकटवर्ती गांव लहरा के धर्मवीर (26) का शव पहुंचा। उसकी हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी।

सरबत दा भला ट्रस्ट की निशुल्क एंबुलेंस सेवा से मृतक का शव उसके गांव भेजा गया। दुबई के प्रसिद्ध कारोबारी व ट्रस्ट के प्रमुख डाॅ. एसपी सिंह ओबराय ने बताया कि धर्मवीर अपने उज्जवल भविष्य के लिए पिछले 5 वर्षों से दुबई में काम कर रहा था। उसके परिजनों ने बताया कि उसका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया था जिसके बाद उसे दुबई में अस्पताल भर्ती करवाया गया। वहीं हार्ट अटैक के कारण 17 जुलाई को उसकी मौत हो गई। वीरवार को एयरपोर्ट पहुंचने पर ट्रस्ट के पंजाब अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह हेर, सलाहकार सुखदीप सिद्धू, जिला अध्यक्ष शीशपाल सिंह लाडी, महासचिव मनप्रीत संधू और जगदेव सिंह छीना ने मुफ्त एंबुलेंस सेवा से शव मृतक के परिजनों तक पहुंचाया। डाॅ. सिंह के मुताबिक धर्मबीर का पार्थिव शव भारत भेजने सहित अन्य खर्च उसकी कंपनी ने किया है। वहीं उनकी होशियारपुर जिला टीम की तरफ से जल्द ही परिवार की आर्थिक हालात के बारे में जानकारी दी जाएगी जिसके बाद धर्मवीर के परिजनों को जरूरत के मुताबिक मासिक पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed