फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   DGP Gaurav Yadav reviewed security arrangements in border area ISI attempting to disrupt Punjab

'गेम प्लान कर रहा पाक': ऑपरेशन सिंदूर...माहौल बिगाड़ने में जुटी ISI, पंजाब की सुरक्षा पर बोले DGP गौरव यादव

Mon, 29 Sep 2025 03:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 29 Sep 2025 03:56 PM IST
सार

पंजाब पुलिस को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी राज्य का माहौल बिगड़ने की कोशिश में जुटी है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह बात पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कही है। 

विज्ञापन
DGP Gaurav Yadav reviewed security arrangements in border area ISI attempting to disrupt Punjab
अमृतसर में डीजीपी गौरव यादव। - फोटो : संवाद

विस्तार

सीमा पार (पाकिस्तान) से लगातार आ रहा नशा व हथियारों की खेप और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पंजाब पुलिस के महानिदेशक डीजीपी गौरव यादव सोमवार को अमृतसर पहुंचे। इस दौरान डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान डीजीपी ने मौजूदा हालात और तस्करों पर डाली जा रही नकेल संबंधी चर्चा की। डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस को इनपुट मिले हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में माहौल को बिगाड़ने की कोशिश में जुटी है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही राज्य में 57 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। ताकि त्योहारों सीजन में आईएसआई किसी अपने गलत मंसूबे को अंजाम न दे सके।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए 7 बीएसएफ कंपनियों को बुलाया गया है। हर बॉर्डर जिले को 1-1 कंपनी दी जाएगी। इसके अलावा 50 पुलिस कंपनियां भी राज्यभर में तैनात की जा रही हैं। इस दौरान चेकिंग अभियान को बढ़ाया जाएगा। पंजाब पुलिस और बीएसएफ के बीच तालमेल को मजबूत किया जा रहा है, जिसका असर भी देखने को मिला। पाकिस्तान अब नशे की खेप के साथ छोटे हथियार भी भेज रहा है। सितंबर महीने में 78 वेपन पाकिस्तान की तरफ से पंजाब आए और रिकवर किए गए, जिनमें से 27 पिस्टल फिरोजपुर, 21 फाजिल्का और 29 पिस्टल अमृतसर से रिकवर हुईं। पाकिस्तान की यह हरकत राज्य में माहौल को बिगाड़ने की है। 
विज्ञापन


इसके अलावा बाढ़ के बाद से ही बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसी दौरान पुलिस और बीएसएफ ने पठानकोट एरिया में कुछ घुसपैठ के पाइंट्स भी ढूंढे हैं। यहां सुरक्षा और तेज की गई है। पाकिस्तान गेम प्लान कर रहा है। डीजीपी ने राज्य में बढ़ रहे फिरौती के मामलों पर भी चिंता जताई और कहा कि ज्यादातर मामलों को हल किया जा चुका है। वहीं आम जन से भी अपील कर कहा कि अगर कोई फिरौती के लिए कॉल करता है तो तुरंत पुलिस सूचना दें। पंजाब पुलिस लगातार केंद्रीय एजेंसियों के साथ संपर्क में है। अन्य देशों में भी कई ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। यही कारण है कि बीते दिनों यूएई से पिंदी नामक बब्बर खालसा के आतंकी को अरेस्ट कर भारत लाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डीजीपी के साथ एजीटीएफ हेड प्रमोद बान, काउंटर इंटेलिजेंस के प्रमुख अमित प्रसाद, अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और बॉर्डर एरिया के एसएसपी मौजूद रहे।


आतंकी माड्यूल को किया गया ध्वस्त
डीजीपी ने कहा कि पिछले समय के दौरान आतंकी माड्यूल को ध्वस्त किया गया है। बीते साल सितंबर से अभी तक 88 टेरर मॉड्यूल तोड़े जा चुके हैं। इनमें से अधिकतर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इतना ही नहीं, बीते 8 महीनों में 20 मर्डर केसों में से 18 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है। 1 मार्च 2025 से लेकर अभी तक युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत 20,414 केस दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि, 31,177 को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान 1342 किलो हेरोइन भी जब्त हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed