फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Devotees will enter Pakistan from Wagah border, who will go to Shri Nankana Sahib

श्री ननकाना साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को वाघा बार्डर से मिलेगी एंट्री, एक नवंबर से जारी होंगे वीजा

Wed, 30 Oct 2019 01:24 AM IST
ajay kumar अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Devotees will enter Pakistan from Wagah border, who will go to Shri Nankana Sahib
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में माथा टेकने के लिए आने वाली संगत को पाकिस्तान सरकार अटारी-वाघा सड़क सीमा से प्रवेश करने का वीजा देगी। यह जानकारी पाकिस्तान अकाफ बोर्ड (ईटीपीबी) के चेयरमैन डॉ. आमेर अहमद ने एक बैठक के बाद दी। 

विज्ञापन


लाहौर स्थित ईटीपीबी के दफ्तर में आयोजित बैठक में डॉ. आमेर अहमद ने कहा कि दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास एक नवंबर से भारतीय यात्रियों को वीजा जारी करना शुरू कर देगा। यात्री पांच या छह नवंबर से गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शनों के लिए आना शुरू हो जाएंगे। इससे पहले पाकिस्तान सरकार केवल विदेशी सिखों को ही वाघा सीमा से श्री ननकाना साहिब के लिए वीजा देती थी।
विज्ञापन


अटारी-वाघा रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस बंद होने के बाद अब 550वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान यात्रियों के लिए कोई भी विशेष ट्रेन नहीं भेजेगा। डॉ. आमेर ने कहा कि इस बार पाकिस्तान सरकार दस हजार यात्रियों को गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शनों के लिए वीजा देगा। इससे पहले पाकिस्तान केवल तीन हजार यात्रियों को ही वीजा जारी करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आमेर ने इस बैठक में बताया कि इस बार इंग्लैंड, अमरीका, यूरोप सहित कई देशों से सिख तीर्थ यात्री पाकिस्तान आ रहे है। इन तीर्थ यात्रियों को गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के यात्री निवास के साथ-साथ स्कूलों कॉलेज में बनाए गए कैंपों में ठहराया जाएगा।

इस बैठक में पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई सतवंत सिंह और अन्य कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ईटीपीबी के अधिकारियों ने श्री ननकाना साहिब स्थित गुरुद्वारा श्री मल्ल साहिब को भी संगत के लिए खोल दिया। 

इस गुरुद्वारा साहिब के जीर्णोद्धार का काम बीते नौ महीनों से चल रहा था। इस गुरुद्वारा साहिब के पुराने भवन के स्वरूप के साथ कोई भी छेड़छाड़ नहीं की गई है। गुरुद्वारा परिसर में संगमरमर का काम करवाया गया है। पीएसजीपीसी सदस्यों ने मुख्य भवन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश भी किया। इस अवसर पर भाई सतवंत सिंह ने ईटीपीबी के चेयरमैन और अन्य सदस्यों को सम्मानित भी किया।

डॉ. आमेर ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्देश के बाद गुरुद्वारा साहिब की जमीन में एक-एक कॉलेज और अस्पताल खोलने के बारे में जल्दी ही एक बैठक की जाएगी। बता दें कि इमरान खान ने सोमवार को श्री ननकाना साहिब में बाबा नानक यूनिवर्सिटी का नींव पत्थर रखा है। इससे पहले तीन बार इस यूनिवर्सिटी का शिलापट रखा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed