फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Delhi Police sub-inspector injured in attack, case filed against 6 people

Amritsar News: दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर हमले में घायल, 6 लोगों पर केस

Sun, 08 Jun 2025 08:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police sub-inspector injured in attack, case filed against 6 people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। थाना इस्लामाबाद के अंतर्गत आते इलाका प्रेम नगर कोट खालसा में कुछ बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया, जिसमें वह जख्मी हो गए। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों पर केस दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर कविंद्र सिंह ने थाना इस्लामाबाद की पुलिस को बताया कि वह थाना मंदिर मार्ग नई दिल्ली में तैनात हैं। वह एक केस के सिलसिले में अमृतसर में आए थे। उनके साथ पुलिस पार्टी भी मौजूद थी। कोट खालसा प्रेम नगर में पहुंचे तो सनी उर्फ हरीश, अरमान और चार अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की। सरकारी ड्यूटी में रुकावट डाली। उन्हें घायल कर दिया। इस्लामाबाद की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed