{"_id":"4035b7658fe6601b3d2a44bed1724d9a","slug":"death-electricity-burn-hightension-wire-amritsar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 24 Jan 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजीठा रोड स्थित 88 फुट क्षेत्र में छत पर काम कर रहे एक राजमिस्त्री की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई।
थाना मजीठा रोड प्रभारी गगनदीप ने बताया कि राजन अरोड़ा नामक व्यक्ति दुकान का निर्माण करवा रहा था। रविवार को तीन राजमिस्त्री छत पर चढ़कर काम कर रहे थे। 40 वर्षीय कुलदीप सिंह निवासी हर्षा छीना भी मजदूरों के साथ काम में लगा हुआ था।
वह ईंटों को पानी लगा रहा था कि अचानक दुकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन तार से उसे जोरदार करंट लगा। करंट लगते ही स्पार्किंग हुई और कुलदीप सिंह के कपड़ों में आग लग गई। करंट के झटके से कुलदीप सिंह सुधबुध खो बैठा था।
जैसे ही आग का ताप उसके शरीर पर बढ़ा, वह बचने के लिए भागने लगा। इसी दौरान दूसरी मंजिल से उसका पैर फिसल गया। उसकी कमीज दीवार में फंस गई और वह लटक गया। बुरी तरह जलने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।