{"_id":"63edd3e703e996b9030b2464","slug":"dead-body-of-man-found-in-amritsar-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: नाशपती के बाग में लटकता मिला युवक का शव, विवाहिता से थे प्रेम संबंध, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: नाशपती के बाग में लटकता मिला युवक का शव, विवाहिता से थे प्रेम संबंध, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
Thu, 16 Feb 2023 12:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:28 PM IST
सार
मृतक विशाल के परिजन निर्मल सिंह ने आरोप लगाया है कि विशाल मजूदरी करता था। पड़ोस में रहने वाली विवाहिता महिला के साथ उसके प्रेम संबंध थे। करीब एक माह पहले महिला विशाल के साथ घर से चली गई थी।
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देते विशाल के परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर केंद्रीय जेल के पास नाशपाती के बाग में एक युवक का शव पेड़ के साथ बांधे बांस से लटकता हुआ मिला है। मृतक की पहचान विशाल निवासी फताहपुर के रूप में हुई है। यह युवक 12 फरवरी को घर से किसी की फोन कॉल आने पर चला गया था और तब से लापता था। विशाल के परिवार की ओर से पुलिस चौकी फताहपुर में युवक के लापता संबंधी सूचना भी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
आसपास से गुजर रहे लोगों ने पेड़ से लटकता शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक विशाल के परिजन निर्मल सिंह ने आरोप लगाया है कि विशाल मजूदरी करता था। पड़ोस में रहने वाली विवाहिता महिला के साथ उसके प्रेम संबंध थे। करीब एक माह पहले महिला विशाल के साथ घर से चली गई थी।
विज्ञापन
बाद में महिला ने पुलिस को बयान दिया था कि वह विशाल के साथ ही रहना चाहती है लेकिन उसका पिता उसे उसके ससुराल छोड़ आया था। महिला की मां भी विशाल को फोन करती थी और ससुराल वाले भी मारने की धमकियां देते थे। उनको यकीन है कि विशाल को महिला के ससुराल परिवार और मायके परिवार वालों ने मिलीभगत करके मारा है और बाद में शव बाग में टांग दिया। मामले की जांच कर रहे थाना इस्लामाबाद के प्रभारी परनीत सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन