{"_id":"5fbfaf2d8ebc3ec5ed5ac5d4","slug":"dairy-businessman-commits-suicide-case-filed-against-three-including-congress-councilor-amritsar-news-pkl3952079189","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी कारोबारी ने खुदकुशी की, कांग्रेस पार्षद समेत तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी कारोबारी ने खुदकुशी की, कांग्रेस पार्षद समेत तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। बटाला रोड स्थित जवाहर नगर के डेयरी कारोबारी रामलाल शर्मा (55) ने वीरवार की सुबह जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। रामलाल ने सुसाइड नोट में वार्ड नंबर 18 के कांग्रेस पार्षद संदीप उर्फ रिंका सहित तीन लोगों आत्महत्या के लिए को जिम्मेदार ठहराया। रिंका ने रामलाल के आरोपों को बेबुनियाद बताया। रामलाल ने जहरीला पदार्थ निगलने के बाद वीडियो बनाकर वायरल किया है। एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि थाना बटाला रोड पुलिस ने पार्षद और उसके दो साथियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
मृतक के बेटे विशाल शर्मा और पकंज शर्मा ने बताया कि वह पिता रामलाल शर्मा के साथ मिलकर डेयरी का काम करते हैं। कुछ वर्ष पहले उनके पिता ने पार्षद रिंका के रिश्तेदार से दुकान किराए पर ली थी। रिंका की दुकान उनकी दुकान के बिल्कुल साथ है। पार्षद रिंका ने दुकान खाली करने को लेकर पिता को परेशान करना शुरू कर दिया था। पिता ने पार्षद को बताया था कि लॉकडाउन के कारण वह कर्ज में दब चुके हैं और डेयरी के लिए बैंक से लोन भी ले रखा है। अगर वह दुकान खाली कर देंगे तो कर्ज नहीं उतार पाएंगे।
विशाल शर्मा ने आरोप लगाया कि पार्षद ने दुकान खाली करवाने के लिए धरना भी लगवाया था। दुकान की बिजली तक कटवा दी गई। पानी का मीटर तक हटवा दिया। सेहत विभाग के कर्मचारी बुलवाकर उनकी डेयरी में बनने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपल भी भरवाए गए। उन्होंने दुकान खाली नहीं करवाने को लेकर अदालत में केस भी दायर कर रखा है। विशाल ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले रिंका ने उनके पिता को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकियां भी दी थी। इस बाबत उन्होंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत भी दी थी। इसे लेकर वह सदर पुलिस के पास कई बार गए। पुलिस ने पार्षद पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उनके पिता काफी परेशान थे। इसी परेशानी में वीरवार की सुबह उन्होंने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।