फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Cylinder blast in Amritsar, hockey player died

अमृतसर में सिलिंडर फटने से हॉकी खिलाड़ी की मौत, एक झुलसा

Tue, 26 May 2020 09:30 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Cylinder blast in Amritsar, hockey player died
अमृतसर के मजीठा इलाके में सिलेंडर फटने से जले दो स्टेट लेवल हॉकी खिलाड़ी - फोटो : AMRITSAR
मजीठा के गांव थ्रेवाल में सोमवार सुबह सिलिंडर फटने से दो युवक झुलस गए जिनमें से एक की मौत हो गई। दोनों खिलाड़ियों की उम्र 16 और 18 साल थी और दोनों स्टेट लेवल हॉकी खिलाड़ी थे। दोनों पंजाब नेहरू गोल्ड कप जीत चुके थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मजीठा के गांव थ्रेवाल के रहने वाले दो हॉकी खिलाड़ी सुख मनजीत सिंह और गुरविंदर सिंह घर में रखे सिलिंडर के फटने से 70% तक झुलस गए। पंचायत सदस्य हरप्रीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह इंडियन गैस एजेंसी का सिलिंडर इनके यहां पहुंचा। भरा सिलेंडर लगाकर जैसे ही सुख मनजीत चाय बनाने लगा तो सिलिंडर फट गया और सुख मनजीत सिंह व गुरविंदर सिंह बुरी तरह झुलस गए इन्हें पास के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर मंगलवार सुबह सुख मनजीत की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों बहुत ही गरीब परिवार से हैं। घटना की जानकारी होने के बावजूद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed