{"_id":"611e94878ebc3e7a1c7a8bf6","slug":"cycle-rally-dinanagar-great-welcome-on-arrival-gurdaspur-news-pkl42395276","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रैली का दीनानगर पहुंचने पर भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रैली का दीनानगर पहुंचने पर भव्य स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू कश्मीर के आरएसपुरा की ऑक्ट्राय बार्डर पोस्ट से शुरू की गई न्यू इंडिया फिट इंडिया साइकिल रैली का दीनानगर पहुंचने पर इसका स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह में शांति देवी आर्य महिला कालेज में शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के सहयोग से प्रिंसिपल डॉ. रीना तलवाड़ और परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने भाग लिया।
कॉलेज आडिटोरियम में आयोजित देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बीएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर गुरदासपुर के डीआईजी प्रभाकर जोशी कार्यक्रम के मुख्यातिथि शामिल हुए। बीएसएफ हेडक्वार्टर गुरदासपुर के कमांडेंट एनएस औजला, माधोपुर स्थित 58 बटालियन के कमांडेंट एन गांगुली, 121 बटालियन के टूआईसी हिमांशु उंडेरिया, डिप्टी कमांडेंट एन बक्सला, डिप्टी कमांडेंट एके झा, डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार, डिप्टी कमांडेंट मंगल सिंह, एसी एनके झा, एसी डॉ. सुशांत शर्मा, एएसी महिंदर सिंह, कालेज सचिव धर्मइंदु गुप्ता विशेष मेहमान थे।
इस मौके पर डीआईजी जोशी ने कहा कि बीएसएफ जवानों की चौकस निगाहों की बदौलत ही देशवासी चैन की नींद सो पाते हैं। शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल को देश की फर्स्ट डिफेंस लाइन का सुरक्षा कवच माना जाता है। इसके जवान सरहद पर भीषण परिस्थितियों में भी 24 घंटे चौकसी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहा है। प्रिंसिपल डॉ. रीना तलवाड़ ने कहा कि बीएसएफ के जवानों का स्वागत करते हुए उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
स्वागत ने हमारी थकान गायब कर दी : सहायक कमांडेंट एनके झा
साइकिल रैली का हिस्सा बनकर साथ चल रहे सहायक कमांडेंट एनके झा ने कहा कि जिस प्रकार का स्वागत कर अपनेपन का अहसास कालेज की छात्राओं और शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद ने दिया है उससे उनकी अब तक की यात्रा की सारी थकान उतर गई है और लक्ष्य की तरफ बढ़ने की एक नई स्फूर्ति जवानों में पैदा हुई है।