फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Youth arrested with hand grenade and pistol in Amritsar connection with BKI

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम: हैंड ग्रेनेड के साथ युवक गिरफ्तार, अमृतसर का रहने वाला... बीकेआई से कनेक्शन

Thu, 21 Aug 2025 02:08 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 21 Aug 2025 02:08 PM IST
सार

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम करते हुए पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने एक युवक को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अमृतसर का रहने वाला और आतंकी संगठन बीकेआई से जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन
Youth arrested with hand grenade and pistol in Amritsar connection with BKI
आरोपी से मिला हैंड ग्रेनेड व हथियार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में आंतकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक .30 बोर पिस्टल (पीएक्स5) और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान अमृतसर के पंडोरी के रहने वाले मलकीत सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी किसी बड़ी आंतकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

विज्ञापन


आरोपी मलकीत सिंह को केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए गए खुफिया अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि मलकीत सिंह के सीधे संपर्क यूके आधारित गैंगस्टर धर्मा संधू के साथ हैं। गैंगस्टर धर्मा संधू बीकेआई आतंकी हरविंदर रिंदा का करीबी सहयोगी है। हरविंदर रिंदा बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकवादी है और पाकिस्तान में है। उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन है।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए आगे की जांच में जुटी गई है। पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए जांच जारी है। आरोपी के पास हैंड ग्रेनेड और हथियार कहां से आए हैं इसकी जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि उक्त हथियार पाकिस्तान से भेजे गए हैं और आरोपी को सीमा पार से हथियार तस्करों ने हथियार मुहैया करवाए है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: जालंधर में भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व विधायक को पुलिस ने उठाया, हिरासत में लेने पर भड़के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed