{"_id":"68a6c417b3f63fac8805cdfd","slug":"former-bjp-mp-and-former-mla-detained-by-police-in-jalandhar-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जालंधर में भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व विधायक को पुलिस ने उठाया, हिरासत में लेने पर भड़के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: जालंधर में भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व विधायक को पुलिस ने उठाया, हिरासत में लेने पर भड़के कार्यकर्ता
Thu, 21 Aug 2025 12:34 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:34 PM IST
सार
जालंधर में पुलिस ने भाजपा के दो नेताओं को हिरासत में लिया है। इनमें पूर्व सांसद और पूर्व विधायक हैं। दोनों नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं को ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में पुलिस ने भाजपा के दो नेताओं को हिरासत में लिया है। जालंधर देहात में भाजपा नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का मामला सामने आने से रोष फैल गया है। देहात के शाहकोट और लांबड़ा में दो नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाहकोट पुलिस ने जहां भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी को हिरासत में ले लिया है, वहीं लांबड़ा पुलिस ने पूर्व सासंद सुशील रिंकू को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ की अगुवाई में शाहकोट के रूपेवाली में की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि भाजपा के नेता इलाके में कैंप लगाने जा रहे थे। जिसकी परमिशन उन्होंने प्रशासन द्वारा नहीं ली हुई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भाजपा जालंधर के नेताओं के हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एकत्रित होना शुरू हो गए हैं। भाजपा द्वारा जनता सुविधाओं के लिए लगाए गए 39 कैंपों को बंद करने को लेकर तनाव बना था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि सरकार जानबूझकर हमारे कैंप रोके रहे है।
विज्ञापन
सरकार ने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं कि जो भी व्यक्ति या संस्थाएं बिना अधिकार के डेटा एकत्रित कर रही हैं, उनके खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि केवल वही लोग जिनको सरकार से आधिकारिक मंजूरी या मान्यता प्राप्त है, उनके साथ ही सरकारी जानकारी साझा की जाएगी।