फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   wife murder husband, gurdaspur wife murder husband, gurdaspur, amritsar

गुरदासपुर में पत्नी ने शराबी पति को मार डाला

Sun, 22 May 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 22 May 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
wife murder husband, gurdaspur wife murder husband, gurdaspur, amritsar
हत्या - फोटो : dummy picture
ईट भट्ठे पर काम करने वाले शराब के लती मजदूर को उसकी पत्नी ने कस्सी और दराती से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद महिला ने पति की ओर से गर्दन काटकर आत्महत्या करने की बात फैलाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पति की हत्या करने की बात कबूल कर ली। थाना दीनानगर पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान दिनेश कुमार यादव (30) पुत्र कार्तिक यादव के तौर पर हुई है। वह छत्तीसगढ़ के जिला जहांगीर चंपा में पड़ते कस्बा नवांगढ़ का रहने वाला था और गांव रड़ां में स्थित ईंटों के भट्ठे पर काम करता था। उसकी पत्नी सरिता ने बताया कि वह अपने पति के साथ काम करती है।
विज्ञापन


उसके तीन बच्चों में सबसे बड़ी पांच वर्ष की एक बेटी और दो वर्ष व एक महीने के दो बेटे हैं। पति शराब पीने का आदी था और रोजाना उससे मारपीट करता रहता था। पिछले एक हफ्ते से वह काम पर नहीं जा रहा था। शनिवार की रात को वह फिर शराब पीकर घर आया तो उसे खाना परोस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति खाने में स्वाद न होने की बात करते हुए झगड़ने लगा। गुस्से में आकर उसने पहले बड़े बेटे-बेटी को अपनी झुग्गी से बाहर निकाला और फिर एक महीने के बेटे को उठा कर बाहर फेंकने लगा। इस पर उसने छोटे बेटे को बचा लिया। 

इसके बाद पति सो गया। पति की हरकतों से तंग सरिता ने सोते समय अपने पति की गर्दन पर पहले कस्सी से वार किया और बाद में दराती से वार कर हत्या कर दी। रात को करीब ढाई बजे सरिता ने पास रहते एक अन्य मजदूर राम सहाय के पहुंची और उसे  बताया कि उसके पति ने अपनी गर्दन काट आत्महत्या कर ली है।

रामसहाय ने अपने साथी राम गोपाल को इसके बारे बताया। राम गोपाल ने थाना दीनानगर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर दीनानगर के एएसपी सुरेंद्र लांबा और एसएचओ तरसेम मसीह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सरिता से पूछताछ की।


इस पर उसने पति की ओर से आत्महत्या करने की बात कही। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो  सरिता ने एएसपी के सामने अपने जुर्म को कबूल करते हुए सारी कहानी बता दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गुरदासपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed