फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Unidentified youth opened fire on Amritsar lawyer Vineet Mahajan

Amritsar: पत्नी के साथ जा रहे वकील पर अज्ञात युवकों ने चलाईं गोलियां, बाल बाल बचा दंपती, जांच शुरू

Tue, 28 May 2024 01:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 28 May 2024 01:56 PM IST
सार

विनीत महाजन पहले भी विवादों में रहे है। उनका अकाली दल के मौजूदा उम्मीदवार और पूर्व विधायक के साथ भी काफी विवाद चलता रहा है। क्षेत्र के थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि हमला किसी निजी विवाद की वजह लगता है।

विज्ञापन
Unidentified youth opened fire on Amritsar lawyer Vineet Mahajan
मामले की जानकारी देते वकील। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के वकील विनीत महाजन पर मंगलवार सुबह अज्ञात युवकों ने गोलियां चला दी। इस हमले में महाजन और उनकी पत्नी बाल बाल बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चली गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं। हमलावरों की तलाश में पुलिस की तरफ से सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


महाजन के अनुसार वह सुबह पहले अपने पत्नी के साथ गोपाल मंदिर माथा टेकने के लिए। इसके बाद वह अपने होटल चले गए वहां भी पूजा पाठ करने के बाद जब वह घर जा रहे थे तो एक्टिवा सवार दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाजन पहले भी विवादों में रहे है। उनका अकाली दल के मौजूदा उम्मीदवार और पूर्व विधायक के साथ भी काफी विवाद चलता रहा है। क्षेत्र के थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि हमला किसी निजी विवाद की वजह लगता है। पुलिस जांच कर रही है। जल्दी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed