{"_id":"68453a617ee798dc6e0a0867","slug":"two-workers-dies-in-paint-factory-fire-in-amritsar-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पेंट फैक्टरी में आग: जिंदा जले मजदूर, दमकल विभाग की सात गाड़ियां बुझाने में जुटी, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में पेंट फैक्टरी में आग: जिंदा जले मजदूर, दमकल विभाग की सात गाड़ियां बुझाने में जुटी, दो की मौत
Sun, 08 Jun 2025 12:53 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:53 PM IST
सार
अमृतसर में एक पेंट फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल है। घटना रविवार सुबह की है।
विज्ञापन
फैक्टरी में आग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में आग की घटना हुई है। अमृतसर के थाना हकीमा के अंतर्गत आते अन्नगढ़ इलाके में रविवार सुबह एक पेंट फैक्टरी में आग लग गई। आग से फैक्टरी में काम कर रहे 2 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग की बड़ी-बड़ी लपटें और काले धुएं का गुबार चारों तरफ फैल गया है। आग की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। वहीं फैक्टरी से निकली आग की लापटों को देखते आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने थाना गेट हकीमा पुलिस को भी सूचित किया।
विज्ञापन
थाना गेट हकीमा की एसएचओ मंजीत कौर ने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है और आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। उधर, जिला फायर अफसर दिलबाग सिंह ने बताया कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है, फैक्टरी मालिक से अभी तक बातचीत नहीं हो पाई। एसीपी जसपाल सिंह ने कहा कि आग लगने की जांच की जा रही है और फैक्टरी मालिक से मृतकों की पहचान कर उनके पारिवारिक सदस्यों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन