फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two smugglers arrested with heroin in Punjab

पाक से आई छह किलो हेरोइन और पिस्तौल, बीएसएफ ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Thu, 28 Nov 2019 08:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Nov 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with heroin in Punjab
प्लास्टिक की बोतल में पाक से आई हेरोइन व पिस्तौल।

बीएसएफ व सीआईए स्टाफ ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सरहद पर पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भेजी हेरोइन, पिस्तौल व कारतूस बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उक्त तस्करों के पाकिस्तानी तस्करों के साथ गहरे संबंध हैं। यह घटना बीएसएफ की बीओपी दोना तेलूमल (ममदोट) और बीओपी-टी बांध सतलुज दरिया खेमकरण के नजदीक घटी है। थाना आरिफके पुलिस व सीआईए स्टाफ मोगा ने उक्त दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सीआईए स्टाफ मोगा के इंचार्ज तिरलोचन सिंह ने फिरोजपुर के ममदोट क्षेत्र के गांव हबीब वाला के रहने वाले शिंदर उर्फ शिंदा को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी शिंदर ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई गई हेरोइन, 30 बोर का पिस्तौल व कारतूस सरहद पर लगी कंटीली तार पार जमीन में छिपाकर रखी है।

विज्ञापन

सीआईए स्टाफ के इंचार्ज तिरलोचन सिंह ने बीएसएफ फिरोजपुर से मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया। बीएसएफ की बीओपी दोना तेलुमल के पास फेंसिंग पार जमीन पर सर्च अभियान शुरू किया। बीएसएफ को कोल्ड ड्रिंक की हरे रंग की तीन बोतल में चार किलो हेरोइन और 30 बोर का पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद हुए हैं।

आरिफके थाना के सब-इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ बली निवासी बादल के उताड़ थाना अमीर खास जिला फाजिल्का बड़ी मात्रा में हेरोइन बेचने का धंधा करता है। पुलिस को बताया गया कि बस अड्डा आरिफके के पास हेरोइन की खेप के साथ बलविंदर खड़ा है। उसे पकड़ा जाए तो उससे हेरोइन की खेप मिल सकती है। 

पुलिस ने बलविंदर का पीछा किया और बीओपी-टी बांध सतलुज दरिया खेमकरण के पास जाकर घेर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो 880 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। उधर, इंस्पेक्टर परमजीत सिंह के मुताबिक बलविंदर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed