फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   theft, gurdaspur theft, theft on cloth shop, gurdaspur, amritsar

गुरदासपुर में कपड़े की दुकान पर हाथ साफ कर गए चोर

Thu, 23 Feb 2017 04:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 23 Feb 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
theft, gurdaspur theft, theft on cloth shop, gurdaspur, amritsar
चाेरी - फोटो : dummy picture
स्थानीय तिब्बड़ी चौक पर स्थित यूनीक कलेक्शन कपड़े की दुकान में पहले चोरों ने दस लाख के करीब कपड़े चोरी किए और बाद में दुकान के पास एक घर के बाहर खड़ी कार को चोरी की और उसमें कपड़े भरकर फरार हो गए। दुकान से थोड़ी दूर जाने पर कार में पेट्रोल खत्म हो गया और चोर कार को वहीं छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार रंजीत पुत्र सुखदेव राज निवासी गांव बब्बेहाली ने बताया कि उसकी तिब्बड़ी चौक स्थित यूनीक कलेक्शन के नाम पर कपड़े की दुकान है।

गत रात वह रोजाना की तरह दुकान को ताला लगाकर घर चले गए पर सुबह उनके पड़ोसी दुकानदार ने फोन करके दुकान के ताले टूटे होने के बारे में जानकारी दी। इसकी जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और दुकान में जाकर देखा तो कपड़े इधर उधर बिखरे हुए थे। 
विज्ञापन


जांच पड़ताल करने पर पता चला कि चोर उनकी दुकान से करीब दस लाख रुपये के कपड़े और गले में पड़ी 20 हजार नकदी चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरो समेत सारा सेटअप साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के बारे में सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी लखविंदर सिंह कलेर, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट सुखविंदर सिंह और डॉग स्क्वायड की टीम के इंचार्ज रजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

चोरों ने दुकान में घुसने के बाद पहने हुए कपड़ों को उतार दिया और नए कपड़े पहन लिए। चोर जाते समय पुराने कपड़ों को वहीं छोड़कर फरार हो गए, जबकि जांच अधिकारी ने उन्हें कपड़ो को जरिया बनाकर आरोपियों तक पहुंचने में जुटे हुए है।

डॉग स्क्वायड की टीम के साथ आए कुत्ते ने चोरों द्वारा उतार कर फेंके गए कपड़े को सूंघने के बाद शहर से होते सीधा गांव पाहड़ा की ओर रुख अपना लिया और सूंघते हुए गांव पाहड़ा जाकर रुक गया।


वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डॉग के गांव में रुकने से पता चलता है कि चोर बाहरी जिले से नहीं बल्कि क्षेत्र के ही किसी इलाके से है। इस संबंध में थाना सिटी के प्रभारी लखविंदर सिंह कलेर ने बताया कि पीड़ित दुकानदार के बयान के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed