फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   snatching, batala snatching, ASI pistol snatching, three arrest in snatching, batala, amritsar

बटाला में एएसआई से रिवॉल्वर लूटने में तीन गिरफ्तार

Sat, 02 Apr 2016 03:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 02 Apr 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
snatching, batala snatching, ASI pistol snatching, three arrest in snatching, batala, amritsar
गिरफ्तार - फोटो : dummy picture
एएसआई पर हमला कर उसका सर्विस रिवाल्वर लूटने वाले तीन आरोपी युवकों  को बटाला पुलिस ने शुक्रवार को काबू किया है। यह जानकारी सिटी थाने में प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी जांच कृपाल सिंह ने दी। 
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि बीती 23 फरवरी को रात करीब आठ बजे एएसआई बलविंदर कुमार अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद घर वापस आ रहा था। जब वह अपने घर के नजदीक पहुंचा तो तीन युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला करके एएसआई को जख्मी कर दिया और उसका सर्विस पिस्टल 9 एमएम और 18 कारतूस छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना सिटी में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कपूरथला पुलिस ने हरप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला वासी बाऊली इंद्रजीत हाल मजीठा रोड अमृतसर, मनदीप सिंह उर्फ अमन वासी टडियाला नत्त हाल गुरू गोबिंद सिंह नगर मजीठा रोड अमृतसर और मलकीत सिंह उर्फ मीत वासी अंमोनंगल को किसी मामले में काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उक्त युवकों ने कबूला कि उन्होंने बटाला में एएसआई पर हमला कर उसकी सर्विस पिस्टल छीनी थी। डीएसपी ने बताया कि सिटी पुलिस ने उक्त आरोपियों को कपूरथला जेल से प्रोडेक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। कई बड़े खुलासे हो सकते है। इस अवसर पर डीएसपी सिटी जेएस संधू और एसएचओ सिटी गुरभिंदर सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed