{"_id":"5762cf2b4f1c1b397a11b8f0","slug":"shoot-shoot-in-batala-village-head-shoot-boy-shooting-in-land-dispute-batala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में जमीन विवाद में सरपंच ने युवक को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बटाला में जमीन विवाद में सरपंच ने युवक को गोली मारी
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Thu, 16 Jun 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
गाेलीमारी
- फोटो : dummy picture
जमीन विवाद में बु धवार देर रात गांव जोड़ा सिंहां के सरपंच ने गांव के ही एक युवक की टांग में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। उसे बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस थाना किला लाल सिंह के प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात गांव जोड़ा सिंह में रास्ते की जगह की हदबंदी के विवाद को लेकर गुरदीप सिंह वासी जोड़ा सिंहां और इसी गांव के सरपंच नवजोत सिंह के बीच झगड़ा हो गया।
इसी झगड़े के दौरान गुस्साए नवजोत सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से गुरदीप सिंह की टांग में गोली मार दी। इससे गुरदीप सिंह बुरी तरह घायल हो गया। झगड़े में गुरदीप सिंह की पत्नी बलविंदर कौर और भतीजा गुरप्रीत सिंह भी घायल हो गए। उन्हें बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसएसओ ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना किला सिंह में गुरदीप सिंह के बयान पर नवजोत सिंह, सुबेग सिंह, रघुबीर सिंह, जगदीप सिंह, लाडी और सुलक्खन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।