फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Seven dogs died due to poison in Amritsar of Punjab

पंजाब में कुत्तों के साथ बर्बरता, 11 को खिलाया जहर, सात ने तोड़ा दम, बाकी लड़ रहे जिंदगी की जंग

Mon, 08 Feb 2021 07:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Feb 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Seven dogs died due to poison in Amritsar of Punjab
अमृतसर में कुत्तों को खिलाया गया जहर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर में पंजाब के मंत्री ओमप्रकाश सोनी के घर के बाहर 11 कुत्तों को किसी ने जहर खिला दिया, इनमें छह कुत्ते के बच्चे भी हैं। जिनमें से सात की मौत हो चुकी है, जबकि चार का इलाज चल रहा है। मामला तब सामने आया जब परमवीर सिंह नाम का युवक उस इलाके से गुजर रहा था तो उसने कुत्तों को तड़पते देखा। 

विज्ञापन


कुत्तों के बच्चों की हालत खराब देख इसकी सूचना एंटी क्राइम एंड एनिमल प्रोटेक्शन एसोसिएशन को दी गई। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर कुत्तों को संभाला। संस्था के अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मामले की एफआईआर दर्ज करवा दी है। कुत्तों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और आरोपियों को ढूंढकर उन्हें सजा दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इस इलाके में चार से पांच कुत्तों को जहर देकर मारा गया था, जिसकी उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई थी। यह मामला कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सोनी के घर के सामने का है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं, जिसने भी यह हरकत की है, उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed