फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Seven arms smugglers arrested in Amritsar 15 pistols imported from Pakistan recovered

पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप: 10 करोड़ में डील... सात आरोपी गिरफ्तार, 15 आधुनिक पिस्तौल बरामद

Fri, 31 Oct 2025 02:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 31 Oct 2025 02:09 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने हथियार तस्करी गिरोह के सात शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके लिंक पाकिस्तान में बैठे तस्करों से हैं, जहां से ये हथियार मंगवाते थे और आगे सप्लाई करते थे। 

विज्ञापन
Seven arms smugglers arrested in Amritsar 15 pistols imported from Pakistan recovered
आरोपियों से मिले हथियार। - फोटो : ANI

विस्तार

इंटेलिजेंस आधारित बड़ी कार्रवाई में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक बड़े सीमा-पार हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शमशेर सिंह उर्फ सीमा, अमनदीप सिंह उर्फ बॉबी, बलविंदर सिंह उर्फ काका, गुरदेव सिंह, करणप्रीत सिंह, हरमन सिंह और एक नाबालिग शामिल हैं। सभी आरोपी अमृतसर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 आधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं, जिनमें 9 ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और 6 पिस्तौल .30 बोर की शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान-आधारित हैंडलर के संपर्क में थे और पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क चला रहे थे।
विज्ञापन


अमृतसर के थाना कैंटोनमेंट में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों, इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक का पता लगाने में जुटी है, ताकि हथियार सप्लाई चेन को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से 10 करोड़ की हथियारों की बड़ी खेप भेजी गई है, जिसे उक्त आरोपियों ने रिसीव किया था। इसी के तहत ट्रैप लगाया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और इसे मौके पर ही हथियार बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि सीमा पार से होने वाली अवैध हथियार तस्करी, संगठित अपराध और नेटवर्किंग को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई प्रदेश में हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed