{"_id":"626fdbf10926fd1ab42e72a9","slug":"rs-2-70-lakh-looted-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: बाइक सवार दो लुटेरों ने कबाड़ी से लूटे 2.70 लाख, वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: बाइक सवार दो लुटेरों ने कबाड़ी से लूटे 2.70 लाख, वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 02 May 2022 06:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 02 May 2022 06:57 PM IST
सार
डीसीपी रछपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और लुटेरों का पता लगाने के लिए पूरे इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृतसर के बी डिवीजन थानाक्षेत्र के ईस्ट मोहन नगर में सोमवार को बाइक सवार दो लुटेरों ने कबाड़ी से पिस्तौल दिखाकर 2.70 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। लुटेरे जाते-जाते कबाड़ी की जेब से मोबाइल भी अपने साथ ले गए। लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही डीसीपी रछपाल सिंह, एसीपी अभिमन्यु राणा व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
डीसीपी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर लुटेरों की पहचान की जा रही है। ईस्ट मोहन नगर निवासी राहुल ने बताया कि वह कबाड़ का कारोबार करते हैं। उनकी दुकान की एक तरफ उनका दफ्तर है जबकि इसके बाकी हिस्से में उन्होंने गोदाम बनाया है। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 11.45 बजे वे अपने दफ्तर में मौजूद थे। इस दौरान बाइक पर दो युवक उनके पास आए और कुछ सामान खरीदने को लेकर बात करने लगे। इस दौरान ही उन युवकों ने उनके किसी परिचित का नाम भी लिया।
विज्ञापन
दोनों युवकों ने पिस्तौल निकाल ली और उनके सिर पर रख दी। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए गल्ले में रखे 2.70 लाख रुपये लूट लिए। उन्होंने बताया कि लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने से पहले उनकी जेब में रखे मोबाइल फोन को भी निकालकर ले गए। लूट की वारदात होने के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। डीसीपी रछपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और लुटेरों का पता लगाने के लिए पूरे इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन