फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Robbers looted car after showing pistol to couple in Beant Park of Amritsar

वारदात: अमृतसर में पार्क में सैर करने आए दंपति से लूटी कार, पिस्तौल तान कर लुटेरों ने दी जान से मारने की धमकी

Sun, 03 Apr 2022 03:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 03 Apr 2022 03:23 PM IST
सार

स्थानीय हुकम सिंह रोड इलाका में रहने वाले अंकुर ने बताया कि वे शनिवार रात अपनी पत्नी अनीता के साथ कार से बेअंत पार्क में सैर करने आए थे। रात करीब पौने 11 बजे वे घर लौटने के लिए अपनी कार के पास पहुंचे तो तीन युवकों में से एक ने उन पर पिस्तौल तान दी और कार की चाबी छीन ली।

विज्ञापन
Robbers looted car after showing pistol to couple in Beant Park of Amritsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर में लुटेरे बेखौफ हो चुके हैं। शनिवार देर रात शहर की पॉश कॉलोनी रंजीत एवेन्यू बी ब्लाक में स्थित बेअंत पार्क में लुटेरे एक दंपति को पिस्तौल दिखाकर कार लूट कर फरार हो गए। रंजीत एवेन्यू थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच इलाके में नाकेबंदी कर लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, मगर लुटेरे एयरपोर्ट रोड की तरफ भागने में कामयाब हो गए। 

विज्ञापन


स्थानीय हुकम सिंह रोड इलाका में रहने वाले अंकुर ने बताया कि वे शनिवार रात अपनी पत्नी अनीता के साथ कार से बेअंत पार्क में सैर करने आए थे। सैर करने के बाद देर रात करीब पौने 11 बजे वे घर लौटने के लिए अपनी कार के पास पहुंचे तो वहां से निकल रहे तीन युवकों में से एक ने उन पर पिस्तौल तान दी और कार की चाबी मांगी। उन्होंने कार की चाबी देने से इनकार किया तो लुटेरे ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनके हाथों में पकड़ी चाबी छीन ली।
विज्ञापन

 
पीड़ित अंकुर ने बताया कि आरोपी युवक चाबी छीनने के बाद उनकी स्विफ्ट कार में सवार होकर एयरपोर्ट रोड की तरफ भाग गए। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बेअंत पार्क के आस-पास नाकेबंदी कर दी। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देकर शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर भी नाकेबंदी करवाने के बाद वाहनों की चेकिंग की, लेकिन लुटेरों का कुछ सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मौके और एयरपोर्ट के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर उन्हें खंगाल लुटेरों का पता लगाने के प्रयास कर रही है। एसीपी ने दावा किया कि पुलिस बहुत जल्द लुटेरों तक पहुंच उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed