फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   rape, tarntaran rape, tarn taran kidnapping, rape with student, tarn taran, amritsar

तरनतारन में आठवीं की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप

Wed, 29 Jun 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Wed, 29 Jun 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
rape, tarntaran rape, tarn taran kidnapping, rape with student, tarn taran, amritsar
रेप - फोटो : dummy picture
थाना सदर इलाके के एक गांव में युवक ने तीन साथियों की मदद कक्षा आठ की छात्रा को अगवा कर लिया। आरोपियों ने छात्रा को बंधक बनाकर दो दिन गैंग रेप किया। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में 17 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा के पिता ने बताया कि बीती 23 जून की शाम करीब सात बजे उसके बेटी बाजार से सामान खरीदने गई थी। इस दौरान गांव के ही गोरा पुत्र बलदेव सिंह ने अपने साथियों की मदद से उसकी बेटी को इनोवा गाड़ी से अगवा कर लिया। बाद में उसे तरनतारन ले जाकर बंधकर बना लिया। वहां गोरा सिंह ने अपने साथियों अमृत सिंह पुत्र बिंदर सिंह, रामा पुत्र अजीत सिंह, बूटा सिंह पुत्र बख्शीश सिंह के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


लड़की घर न पहुंचने पर उसने परिजनों के साथ उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसे पता चला कि बेटी को तरनतारन में एक दुकान के अंदर बंधक बनाकर रखा गया है। इस पर उन्होंने पुलिस की मदद से लड़की को छुड़ाया। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वुमन सेल तरनतारन की इंचार्ज एएसआई बलविंदर कौर ने बताया कि मेडिकल में छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है और गिरफ्तारी लिए छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed