फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   rape, rape in dubai, rape to behalf of marriage promise, phagwara, amritsar

शादी का झांसा देकर युवती से दुबई में दुराचार

Mon, 12 Sep 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 12 Sep 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
rape, rape in dubai, rape to behalf of marriage promise, phagwara, amritsar
दुराचार - फोटो : dummy picture
दलित युवती को गांव लखपुर का एक आदमी शादी का झांसा देकर दुबई ले गया। आरोपी वहां उसके साथ दुराचार करता रहा। गर्भवती होने पर आरोपी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे दो भाजपा महिला नेताओं के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


रास्ते में उससे मारपीट भी की गई। बाद में आरोपी फरार हो गया। रावलपिंडी पुलिस ने आरोपी, उसके माता पिता और दोनों भाजपा महिला नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। 
विज्ञापन


पुलिस की दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि तीन अक्तूबर 2015 को गांव लखपुर के हरदेव सिंह शादी का झांसा देकर उसे दुबई ले गया। वहां जाकर उसने शादी नहीं की लेकिन कई बार उससे दुराचार किया। वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब आरोपी को इस बात का पता चला तो उसने कहा कि फगवाड़ा चलकर उससे वहां पर शादी कर लेगा। पीड़िता ने बताया कि वह हरदेव सिंह के साथ दुबई से वापस आ गई। आरोपी ने उसे दो महिलाओं से मिलवाया जो खुद को भाजपा नेता बताती थीं। 

पीड़िता का कहना है कि वह हरदेव सिंह और दोनों महिलाओं के साथ फगवाड़ा पहुंची। रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई। बाद में हरदेव सिंह फरार हो गया। उसने कहा कि उसने जब हरदेव सिंह के माता पिता से बात की तो वह भी मुकर गए जबकि उनको सब पता था।


पुलिस ने पीड़िता के बयान पर हरदेव सिंह, उसके पिता मोहिंदर सिंह, माता सुखविंदर कौर और अंजु खुराना व मीना सैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना रावलपिंडी प्रभारी जोगिदंर पाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed