फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Rajasthan police and BSF recovered 60 kg drugs and arrested 9 smuggler

Punjab Crime: 60 किलो हेरोइन... दो महिलाओं समेत नौ तस्कर काबू, दिल्ली आरडीएक्स ब्लास्ट का वांटेड भी गिरफ्तार

Mon, 30 Jun 2025 06:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 30 Jun 2025 06:39 PM IST
सार

पंजाब व राजस्थान पुलिस और बीएसएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान 60 किलो हेरोइन पकड़ी है। मामले से जुड़े नौ तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी हैं। खास बात यह है कि आरोपियों में दिल्ली आरडीएक्स ब्लास्ट का वांटेड भी गिरफ्तार हुआ है।

विज्ञापन
Punjab Rajasthan police and BSF recovered 60 kg drugs and arrested 9 smuggler
60 किलो हेरोइन बरामद। - फोटो : संवाद

विस्तार

नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर शहरी पुलिस ने नौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों से 60 किलो हेरोइन (चिट्टा) की खेप बरामद हुई है। यह रिकवरी अमृतसर व राजस्थान पुलिस और बीएसएफ ने मिलकर चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान की है। पुलिस ने यह रिकवरी राजस्थान के बाडमेर जिले के गांव कल्याणपुर की है। यह गांव भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा के बिल्कुल नजदीक है।

विज्ञापन


इस पूरे नेटवर्क को कनाडा में बैठे तस्कर जोबन कलेर की ओर से चलाया जा रहा था, जोकि पाकिस्तान में बैठे तस्कर तनवीर शाह के साथ संपर्क में था और वहां से हेरोइन की खेप मंगवाता। इसके बाद अपने साथियों की मदद से इसे आगे सप्लाई करवाता था।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कुछ दिन पहले एक किलो हेरोइन के साथ तस्कर गुरसाहिब सिंह को पकड़ा था। यह तस्कर मौजूदा समय में गोइंदवाल साहिब की जेल में बंद है और वहीं से अभी भी नेटवर्क चला रहा था। गुरसाहिब के लिए दो लोग जश्नप्रीत सिंह और गगनदीप सिंह काम कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल
सूचना के आधार पर जश्नप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान जश्नप्रीत सिंह के मोबाइल पर गोइंदवाल जेल से मैसेज आया और बाडमेर से खेप उठाने के लिए कहा था। इसके बाद पुलिस टीम तैयार कर आरोपी को साथ लेकर बाडमेर में रेड की गई और वहां से 60 किलो हेरोइन की खेप बरामद की गई। आरोपी से पूछताछ के बाद इसके और भी साथी जिनमें गगनदीप सिंह, राजीव निवासी जम्मू-कश्मीर, सोमनाथ निवासी आरएस पुरा जम्मू-कश्मीर, प्रशोत्म सिंह निवासी जम्मू, कुलविंदर कौर निवासी अमृतसर और रजिंदर कौर निवासी आरएस पुरा जम्मू-कश्मीर को गिरफ्तार किया गया। 


आरोपी प्रशोत्म सिंह दिल्ली आरडीएक्स ब्लास में था शामिल
जांच दौरान पता चला चला कि आरोपी प्रशोत्म सिंह के खिलाफ साल 2000 में दिल्ली में 32 किलो आरडीएक्स के साथ ब्लास्ट करवाने के आरोप है और उस केस में वाटेंड था। इसी तरह आरोपी सोमनाथ के खिलाफ चार किलो हेरोइन का केस जम्मू में और नौ किलो हेरोइन का केस अमृतसर में दर्ज है। इसके अलावा इनके और भी साथी जोकि हरियाणा और राजस्थान छुपे है, उनकी गिरफ्तारी के लिए रेड जारी है। यह सारे आरोपी हवाला नेटवर्क से भी जुड़े हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed