फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Police recovered hand grenades IED and explosive material from Pakistan

एक और साजिश नाकाम: पंजाब के बॉर्डर एरिया में मिले हैंड ग्रेनेड और IED, पाकिस्तान से आई खेप को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 16 Oct 2025 04:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 16 Oct 2025 04:17 PM IST
सार

डीआईजी बॉर्डर रेंज नानक सिंह ने बताया कि थाना अजनाला की एक टीम गांव तेड़ी में पराली जलाने के मुद्दे पर एक जनसभा करने गई थी। उसी दौरान, पुलिस कर्मियों को खेतों में एक नाले (निकासू) के किनारे पड़ा पॉलिथीन बैग दिखाई दिया। शक होने पर जब बैग खोला गया, तो उसमें विस्फोटक सामग्री मिली।

विज्ञापन
Punjab Police recovered hand grenades IED and explosive material from Pakistan
पुलिस ने बरामद की विस्फोटक सामग्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिवाली के मौके पर पंजाब के दहलाने की आतंकियों की रची जा रही एक और साजिश को नाकाम पुलिस ने नाकाम किया है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अजनाला के गांव तेड़ी के खेतों में से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इसमें तीन हैंड ग्रेनेड, एक आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), डेटोनेटर, रिमोट कंट्रोल, टाइमर लगा मदरबोर्ड, तोशिबा बैटरी और अन्य मैकेनिकल पार्ट्स शामिल हैं।

विज्ञापन


डीआईजी बॉर्डर रेंज नानक सिंह ने बताया कि थाना अजनाला की एक टीम गांव तेड़ी में पराली जलाने के मुद्दे पर एक जनसभा करने गई थी। उसी दौरान, पुलिस कर्मियों को खेतों में एक नाले (निकासू) के किनारे पड़ा पॉलिथीन बैग दिखाई दिया। शक होने पर जब बैग खोला गया, तो उसमें विस्फोटक सामग्री मिली।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना अजनाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस इस बरामदगी के स्रोत और इसके पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का मानना है कि बरामद सामग्री किसी असामाजिक तत्व या आतंकी गतिविधि में इस्तेमाल की जानी थी। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पार बैठे आतंकियों की ओर से लगातार पंजाब में आतंकी वारदातें करवाने की साजिश रची जा रही है। बरामद की गई विस्फोटक सामग्री इसी तरह की किसी साजिश का हिस्सा है। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है और जल्द ही यह भी पता लगा लिया जाएगा कि इस तरफ से कौन लोग आतंकियों के साथ मिले हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed