फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, barnala, crime, rape

अविवाहित लड़की ने मृत बच्चे को दिया जन्म, दुराचार का मामला दर्ज

Fri, 03 Jul 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Fri, 03 Jul 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में एक अविवाहित लड़की ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस
विज्ञापन
ने पीड़ित लड़की के ब्यान पर एक लड़के व एक महिला के खिलाफ दुराचार और साथ देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सिटी प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की ने बयान दर्ज करवाए कि वह दसवीं की पढ़ाई के बाद 7-8 साल से घर में ही काम कर रही थी। उनकी गली में किराए के एक मकान में कुसुम नामक महिला रहती है। करीब नौ महीने पहले कुसुम उसे अपने घर बुलाकर ले गई और खुद बाहर चली गई। पीछे से घर में बैठे जगदीप ने उससे दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां दीं।

पीड़िता ने बताया कि जब कुसुम को उसके गर्भवती होने का पता लगा तो वह उसके घर बच्चा गिराने वाली दवा की किट लेकर आई। मना करने पर महिला ने उसे जबरदस्ती बच्चा गिराने वाली दवा खिला दी। जब वह दर्द से तड़पने लगी तो उसकी मां उसे सिविल अस्पताल ले गई। आपरेशन के दौरान उसके मृत बच्चा पैदा हुआ। थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयान पर कुसुम व जगदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed