फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police and Excise Department busted Illegal liquor Factory in Amritsar

पुलिस व आबकारी विभाग को मिली बड़ी सफलता, अमृतसर में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी, आठ को दबोचा

Tue, 02 Mar 2021 02:33 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Mar 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Police and Excise Department busted Illegal liquor Factory in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

आबकारी व पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान के दौरान सीमावर्ती गांव ख्याला कलां में अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने तीन महिलाएं भी शामिल हैं। छापे के दौरान एक लाख 9 किलो लाहन, 1780 लीटर देसी शराब बरामद हुई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 65 ड्रम, 6 एलपीजी सिलिंडर, 42 प्लास्टिक केन और दो वाटर टैंक बरामद किए हैं।

विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर आबकारी विभाग जसपिंदर सिंह ने बताया कि गांव में अवैध शराब की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। सोमवार सुबह गांव में छापा मारा और 25 घरों की तलाशी ली गई। यह बरामदगी सात घरों से हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम कुलदीप सिंह, सतनाम सिंह, रविंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, हरजिंदर सिंह, सविंदर कौर, प्रीति व सिमरनजीत कौर हैं। आरोपी अमृतसर के सीमावर्ती गांवों के साथ तरनतारन व गुरदासपुर में भी सप्लाई करते थे। सभी के खिलाफ थाना लोपोके में केस दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन


फैक्ट्री से तालाब तक सीमेंट की पाइपलाइन 
जसपिंदर सिंह के अनुसार आरोपी नामी कंपनियों के कच्चे का माल इस्तेमाल कर आधुनिक तरीके से अवैध शराब बना रहे थे। इन्होंने फैक्ट्री से लेकर गांव के तालाब तक सीमेंट से स्थायी पाइपलाइन बनाई हुई थी। तालाब में गड्ढा खोदकर शराब को इकट्ठा करते थे। गड्ढा भरने के बाद इन्हें ढक दिया जाता था और मांग के अनुसार इसकी सप्लाई की जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed