फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   pcl player arrest, thief, 5 bike recover, crime, pathankot

पीसीएल खेल चुका युवक चोरी की बाइक सहित पकड़ा

Thu, 14 Jul 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो, अमर उजाला/पठानकोट Updated Thu, 14 Jul 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
pcl player arrest, thief, 5 bike recover, crime, pathankot
पठानकोट में चोरी की बाइक के साथ पकडे़ गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
सीआईए स्टाफ की ओर से चक्की पुल पर लगाए गए नाके के दौरान तीन युवकों से चोरी की पांच बाइक पकड़ी गईं। वहंीं यह युवकों का ग्रुप नशा भी बेचता था। इनमें से एक युवक पीसीएल (पंजाब क्रिकेट लीग) में भी खेल चुका है तथा नशे का आदी है। 
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ के एसएचओ भारत भूषण ने बताया कि एएसआई जसबीर सिंह की ओर से चक्की पुल पर नाका लगाया गया था। तभी तीन युवक दो मोटरसाइकिलों पर भदरोया की ओर जाते दिखे। शक के आधार पर इन्हें रोका गया तो पता चला गया उन्होंने यह दोनों बाइक चोरी की हुई हैं। तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। सख्ती करने पर इन तीनों ने बताया कि वह बाइक चुराकर लाए थे। 
विज्ञापन


वहंीं गुरदासपुर रोड पर इनकी ओर से चुराई गई तीन ओर बाइक का भी पता चला। इन युवकों की पहचान शुभम पुत्र नरिंद्र कुमार निवासी प्रेम नगर, गुरदासपुर, नरिंद्र कुमार पुत्र दिलीप कुमार, मोहल्ला इस्लामाबाद गुरदासपुर व सुखविंद्र उर्फ हैप्पी पुत्र सतपाल निवासी धीरा पठानकोट के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ भारत भूषण ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि सुखविंद्र उर्फ हैप्पी पीसीएल का खिलाड़ी रह चुका है तथा नशे का आदी है। वह अपने दोनों दोस्तों के साथ मिलकर नशा सप्लाई तथा बाइक चोरी करता था।  इन तीनों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनके पूछताछ जारी है जिसमें ओर जानकारियां मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed