फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   one woman died in accident at Amritsar of punjab 

पंजाब में ट्रैक्टर रैली के दौरान बड़ा हादसा, अनियंत्रित टैंकर ने महिलाओं को रौंदा, दो की मौत, पांच गंभीर

Tue, 26 Jan 2021 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Jan 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
one woman died in accident at Amritsar of punjab 
अमृतसर में इसी ट्रैक्टर के नीचे आने से दो महिलाओं की जान चली गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के अमृतसर में मंगलवार को किसानों के समर्थन में निकाली जा रही ट्रैक्टर रैली के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित टैंकर रैली में चल रही महिलाओं को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं पांच महिलाएं घायल हो गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को ट्रैक्टर चलाना नहीं आता था। न ही उसके पास कोई लाइसेंस था।

विज्ञापन


अमृतसर के अटारी-वेरका बाईपास पर स्थित कस्बा वल्ला में मंगलवार को ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही थी। रैली में शामिल एक ट्रैक्टर ड्राइवर के अचानक नियंत्रण खो देने से ट्रैक्टर ने साथ चल रही कई महिलाओं को रौंद दिया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद घटना स्थल पर खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस थाना वल्ला के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल को चारों तरफ घेर लिया। इस हादसे के बाद गांव वल्ला में शोक की लहर दौड़ गई और वहीं ट्रैक्टर परेड भी स्थगित हो गई।      

जानकारी के अनुसार, किसान संगठनों द्वारा 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने की घोषणा की थी। इस परेड में शामिल होने के लिए इलाके के गुरुद्वारा साहिबान से घोषणा भी की जा रही थी। जिस कारण मंगलवार दोपहर तक वल्ला बाईपास के नजदीक सैकड़ों ट्रैक्टर ट्राली जमा हो गए। इस परेड में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। महिलाएं बच्चों के साथ परेड के आगे चल रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक पानी का टैंकर अपनी ट्राली में लाद रहा था। जैसे ही वह महिलाओं के पास पहुंचा, उसने ट्रैक्टर से अपना नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर महिलाओं को रौंदता हुआ कई मीटर तक चलता रहा।   

   
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा हुआ था। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। ड्राइवर की पहचान सुख पुत्र गुलजार सिंह निवासी गांव मक्खण विंडी के रूप में हुई है। वह राज मिस्त्री का काम करता है।

वल्ला के एसएचओ संदीप शर्मा के अनुसार, आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे ट्रैक्टर चलाना नहीं आता था। न ही उसके पास कोई लाइसेंस था। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed